फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UBI Apprentice recruitment 2026 result out at unionbankofindia.bank.in; direct link to download PDF here

UBI Result 2026: यूनियन बैंक ने घोषित किया अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, फटाफट PDF में देखें रोल नंबर

Sat, 25 Jul 2026 03:45 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 25 Jul 2026 03:45 PM IST
सार

UBI Apprentice Result 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF डाउनलोड कर अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UBI Apprentice recruitment 2026 result out at unionbankofindia.bank.in; direct link to download PDF here
Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UBI Apprentice Result 2026 OUT: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत अप्रेंटिस भर्ती 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बीएफएसआई एसएससी द्वारा 7 जुलाई, 2026 को आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन


बैंक ने पीडीएफ फॉर्मेट में परिणाम जारी कर दिया है जिसमें अप्रेंटिसशिप के लिए अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। नियुक्ति स्थल और पूर्व नियुक्ति औपचारिकताओं को पूरा करने की तिथि के संबंध में विस्तृत सूचना केवल चयनित उम्मीदवारों की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।

विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को ईमेल पर मिलेगी सूचना

BFSI SSC द्वारा 7 जून 2026 को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर कुछ उम्मीदवारों का अप्रेंटिसशिप के लिए अस्थायी रूप से चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग की तारीख, स्थान और अन्य जरूरी जानकारी उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। इसलिए उम्मीदवार अपने ईमेल पर नजर बनाए रखें।

ध्यान रहे कि यह चयन अभी अंतिम नहीं है। उम्मीदवारों को भर्ती नोटिफिकेशन में बताई गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। रिपोर्टिंग के समय उन्हें अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु और अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद ही चयन को अंतिम माना जाएगा।

अंतिम चयन के लिए पूरी करनी होंगी ये शर्तें

उम्मीदवारों का अंतिम चयन कुछ जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही किया जाएगा। सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन के दौरान उन्हें 28 अप्रैल 2026 के नोटिफिकेशन में बताई गई सभी पात्रता शर्तों को साबित करने वाले दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों पर लागू होगा उन्हें स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा भी पास करनी होगी। साथ ही भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित प्रारूप में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना भी अनिवार्य होगा। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन अंतिम माना जाएगा।

रिपोर्टिंग के समय साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

  • NATS पोर्टल पर अपलोड की गई 10 पासपोर्ट साइज फोटो।
  • स्थायी और वर्तमान पते का प्रमाण-पत्र।
  • पैन कार्ड या पैन नंबर आवंटन का प्रमाण।
  • आधार कार्ड।
  • 10वीं, 12वीं और अन्य शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी मूल प्रमाण-पत्र और मार्कशीट।
  • डिग्री सर्टिफिकेट और मार्कशीट, दोनों साथ रखना जरूरी है।
  • SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण-पत्र।
  • OBC उम्मीदवारों के प्रमाण-पत्र में नॉन-क्रीमी लेयर का उल्लेख होना चाहिए।
  • PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए स्थायी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र।
  • EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 का वैध EWS प्रमाण-पत्र।
  • सभी दस्तावेजों और पहचान पत्रों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी का एक सेट।
  • किसी पंजीकृत MBBS डॉक्टर द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट।
  • NATS पोर्टल प्रोफाइल का प्रिंटआउट।

 

 

1,865 पदों पर होगी भर्ती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 1,865 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया गया था। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी, चयन प्रक्रिया और आगे की अपडेट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed