फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Recruitment 2026: Medical Examination to Begin Soon, Check Important Instructions

यूपी होमगार्ड भर्ती: लिखित परीक्षा-फिजिकल में सफल अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगा चिकित्सीय परीक्षण

Mon, 05 Oct 2026 05:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2026 05:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की एनरोलमेंट प्रक्रिया में सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब अगले चरण का इंतजार है। विभाग के अनुसार चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसकी तारीख और स्थान की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। पढ़ें पूरी जानकारी...
 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2026: Medical Examination to Begin Soon, Check Important Instructions
UP Home Guard Medical Test - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट प्रक्रिया में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स विभाग ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया है कि अब एनरोलमेंट प्रक्रिया का अगला चरण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


इस चरण के तहत चिकित्सीय परीक्षण की कार्यवाही जल्द शुरू होने वाली है। हालांकि, अभी चिकित्सीय परीक्षण की तारीख और स्थान की जानकारी जारी नहीं की गई है। विभाग इनसे जुड़ी जानकारी अलग से उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन

चिकित्सीय परीक्षण कब होगा और कहां होगा?

फिलहाल विभाग ने चिकित्सीय परीक्षण की निश्चित तारीख और स्थान घोषित नहीं किया है। सूचना में कहा गया है कि इससे संबंधित जानकारी उचित समय पर अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को फिलहाल किसी अनधिकृत माध्यम से मिलने वाली तारीख या केंद्र की जानकारी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अभ्यर्थियों को इन बातों का ध्यान रखना होगा:

  • चिकित्सीय परीक्षण की तारीख बाद में बताई जाएगी।
  • परीक्षण का स्थान भी अलग से सूचित किया जाएगा।
  • अन्य जरूरी निर्देश भी विभाग की ओर से समय पर जारी किए जाएंगे।
  • आधिकारिक सूचना के लिए विभागीय माध्यमों पर नजर बनाए रखें।


विज्ञापन

आगे की प्रक्रिया की जानकारी कहां से मिलेगी?

विभाग ने सफल अभ्यर्थियों को एनरोलमेंट प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम और अधिकृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने संबंधित जिले के जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स कार्यालय के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। चिकित्सीय परीक्षण और एनरोलमेंट के आगे के चरणों से जुड़ी जरूरी जानकारी वहां से भी मिल सकती है।

विज्ञापन

41,424 पदों पर होनी है भर्ती

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। 41,424 पदों पर प्रदेश के 75 जिलों में रिक्त पदों के सापेक्ष 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed