UPSC CMS Admit Card: 1358 पदों के लिए यूपीएससी सीएमएस भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम-डे गाइडलाइंस
UPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 1,358 पदों के लिए सीबीटी परीक्षा 2 अगस्त को होगी। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CMS Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,358 मेडिकल ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
यूपीएससी सीएमएस एग्जाम कब है?
यूपीएससी की संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) की लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होगी। परीक्षा दो पेपरों में होगी और दोनों निर्धारित शिफ्ट में कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ रखने होंगे।
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र
- हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो
- काला बॉल प्वाइंट पेन
इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है।
समय से पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र का स्थान पहले से देख लें और रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें। UPSC परीक्षा शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर देता है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।