सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CSE 2026: Citizens from Pakistan, Sri Lanka and Other Countries Can Apply for IAS, Just One Condition

UPSC: पाकिस्तान-श्रीलंका समेत इन देशों के नागरिक भी बन सकते हैं भारत में IAS, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्त

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 05 Feb 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC CSE Eligibility Criteria: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा के लिए पाकिस्तान, श्रीलंका और 12 अन्य देशों के नागरिक भी भारत में सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें UPSC द्वारा तय की गई एक विशेष शर्त पूरी करनी होगी। इस बारे में पूरी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।

UPSC CSE 2026: Citizens from Pakistan, Sri Lanka and Other Countries Can Apply for IAS, Just One Condition
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार

UPSC CSE Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल लगभग 933 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान, श्रीलंका और अन्य कुछ देशों से आए नागरिक भी भारत में IAS या अन्य सिविल सर्विसेज में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें UPSC द्वारा तय की गई पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

Trending Videos


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 24 फरवरी 2026, शाम 6 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

UPSC परीक्षा के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य हैं। योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2026 के अनुसार कम से कम 21 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। UPSC परीक्षा 2026 में कुछ उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। 

इन देशों के नागरिक भी बन सकते हैं भारत में IAS

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में भारत के अलावा कुछ अन्य देशों के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देश जैसे केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, जैरे, इथियोपिया, और वियतनाम शामिल हैं। कुल मिलाकर इन देशों से आए 14 देशों के योग्य उम्मीदवार UPSC परीक्षा में बैठ सकते हैं और भारत सरकार में अफसर बनने का मौका पा सकते हैं।

हालांकि, IAS, IFS और IPS जैसी प्रमुख सेवाओं के लिए केवल भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। अन्य सेवाओं में आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को भी UPSC द्वारा तय की गई शर्तों का पालन करना होगा।

पात्रता प्रमाण पत्र की शर्त

इन विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि उनके पक्ष में भारत सरकार द्वारा पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया गया हो। उम्मीदवार प्रमाण पत्र के बिना परीक्षा तो दे सकते हैं, लेकिन नियुक्ति केवल तभी होगी जब भारत सरकार आवश्यक प्रमाण पत्र जारी कर दे। इसका मतलब है कि परीक्षा में बैठने का हक मिल सकता है, लेकिन सरकारी अफसर बनने के लिए सरकार की मंजूरी अनिवार्य है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed