UPSC: पाकिस्तान-श्रीलंका समेत इन देशों के नागरिक भी बन सकते हैं भारत में IAS, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्त
UPSC CSE Eligibility Criteria: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा के लिए पाकिस्तान, श्रीलंका और 12 अन्य देशों के नागरिक भी भारत में सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें UPSC द्वारा तय की गई एक विशेष शर्त पूरी करनी होगी। इस बारे में पूरी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
विस्तार
UPSC CSE Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल लगभग 933 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान, श्रीलंका और अन्य कुछ देशों से आए नागरिक भी भारत में IAS या अन्य सिविल सर्विसेज में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें UPSC द्वारा तय की गई पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 24 फरवरी 2026, शाम 6 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
UPSC परीक्षा के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य हैं। योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2026 के अनुसार कम से कम 21 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। UPSC परीक्षा 2026 में कुछ उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
इन देशों के नागरिक भी बन सकते हैं भारत में IAS
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में भारत के अलावा कुछ अन्य देशों के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देश जैसे केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, जैरे, इथियोपिया, और वियतनाम शामिल हैं। कुल मिलाकर इन देशों से आए 14 देशों के योग्य उम्मीदवार UPSC परीक्षा में बैठ सकते हैं और भारत सरकार में अफसर बनने का मौका पा सकते हैं।
हालांकि, IAS, IFS और IPS जैसी प्रमुख सेवाओं के लिए केवल भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। अन्य सेवाओं में आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को भी UPSC द्वारा तय की गई शर्तों का पालन करना होगा।
