फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC IFoS Main Exam 2026: Check Complete Subject-Wise Schedule, Dates and Exam Timings

यूपीएससी आईएफएस मेंस 2026: 22 नवंबर से शुरू होगी मुख्य परीक्षा, 24 को अवकाश, आ गया पूरा टाइमटेबल; यहां देखें

Thu, 17 Sep 2026 04:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

UPSC IFS Mains Exam Date 2026: यूपीएससी भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 29 नवंबर तक होगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। 24 नवंबर को राजपत्रित अवकाश रहेगा। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम और समय की पूरी जानकारी देखें...
 

विज्ञापन
UPSC IFoS Main Exam 2026: Check Complete Subject-Wise Schedule, Dates and Exam Timings
UPSC IFS 2026 Mains Exam Date - फोटो : AI Generated

विस्तार

UPSC IFS Mains Exam Date 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है। परीक्षा 22 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग विषयों के प्रश्नपत्र देने होंगे। 24 नवंबर को कोई परीक्षा नहीं होगी। इस दिन राजपत्रित अवकाश है।

कब से कब तक होगी आईएफएस मुख्य परीक्षा?

आईएफएस मुख्य परीक्षा 2026 कुल आठ दिनों की अवधि में आयोजित होगी। हालांकि 24 नवंबर को परीक्षा नहीं होने के कारण प्रश्नपत्र लगातार आठ दिनों तक नहीं होंगे।

 

तारीख दिन पहली पाली: सुबह 9 से दोपहर 12 बजे दूसरी पाली: दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे
22 नवंबर 2026 रविवार सामान्य अंग्रेजी सामान्य ज्ञान
23 नवंबर 2026 सोमवार गणित पेपर-1 / प्राणि विज्ञान पेपर-1 गणित पेपर-2 / प्राणि विज्ञान पेपर-2
24 नवंबर 2026 मंगलवार कोई परीक्षा नहीं राजपत्रित अवकाश
25 नवंबर 2026 बुधवार सिविल इंजीनियरिंग / रासायनिक इंजीनियरिंग / यांत्रिक इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग / रासायनिक इंजीनियरिंग / यांत्रिक इंजीनियरिंग
26 नवंबर 2026 गुरुवार कृषि इंजीनियरिंग / पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / रसायन विज्ञान कृषि इंजीनियरिंग / पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / रसायन विज्ञान
27 नवंबर 2026 शुक्रवार कृषि पेपर-1 / वानिकी पेपर-1 कृषि पेपर-2 / वानिकी पेपर-2
28 नवंबर 2026 शनिवार भौतिकी पेपर-1 भौतिकी पेपर-2
29 नवंबर 2026 रविवार भूविज्ञान पेपर-1 / सांख्यिकी पेपर-1 भूविज्ञान पेपर-2 / सांख्यिकी पेपर-2

 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 नवंबर को सामान्य अंग्रेजी से होगी शुरुआत

  • मुख्य परीक्षा की शुरुआत 22 नवंबर को सामान्य अंग्रेजी के पेपर से होगी। यह पेपर सुबह की पाली में होगा।
  • इसी दिन दोपहर की पाली में सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र आयोजित किया जाएगा।
  • इसके अगले दिन यानी 23 नवंबर को गणित और प्राणि विज्ञान के अभ्यर्थियों के लिए दोनों पेपर होंगे।


नोटिस देखें:

विज्ञापन

24 नवंबर को नहीं होगी परीक्षा

24 नवंबर 2026 को परीक्षा नहीं होगी। यूपीएससी के कार्यक्रम में इस दिन को राजपत्रित अवकाश के रूप में रखा गया है। इसके बाद 25 नवंबर से विषयवार मुख्य परीक्षा आगे बढ़ेगी।

28 और 29 नवंबर को अंतिम प्रश्नपत्र

  • 28 नवंबर को भौतिकी के दोनों पेपर होंगे। भौतिकी पेपर-1 सुबह और पेपर-2 दोपहर की पाली में आयोजित किया जाएगा।
  • 29 नवंबर को परीक्षा का अंतिम दिन होगा। सुबह की पाली में भूविज्ञान पेपर-1 और सांख्यिकी पेपर-1 तथा दोपहर की पाली में दोनों विषयों के पेपर-2 होंगे।

अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा समय ध्यान रखना जरूरी

आईएफएस मुख्य परीक्षा में प्रत्येक सत्र तीन घंटे का होगा।

  • पहली पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक


अभ्यर्थियों को अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और दोनों पालियों के समय की जानकारी पहले से देख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed