सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lekhpal Mains 2025 Cut-Off Released for 7,994 Posts; Check Category-Wise Marks

UP Lekhpal Cut Off: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा में 3.66 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, श्रेणीवार योग्यता कटऑफ घोषित

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Lekhpal Mains 2025 Cut-Off: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज, 26 फरवरी 2026 को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। कटऑफ क्लियर करने वाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। 

UPSSSC Lekhpal Mains 2025 Cut-Off Released for 7,994 Posts; Check Category-Wise Marks
UP Lekhpal Cutoff - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Lekhpal 2025 Cut-Off: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। यह सूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की गई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार कटऑफ सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Trending Videos


7994 पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना (समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों सहित) के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु अर्ह घोषित किया गया है। कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा की तिथि से संबंधित सूचना अलग से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी लेखपाल मेंस की कटऑफ कितनी गई?

यूपीएसएसएससी ने लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कटऑफ जारी की है। सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस के लिए 55.12 अंक, जबकि एसटी के लिए 47.50 अंक कटऑफ तय की गई है। अन्य क्षैतिज श्रेणियों की सूची भी जारी हुई है।

मुख्य श्रेणियों की कटऑफ
लंबवत (Vertical) श्रेणी के तहत जारी कटऑफ अंक इस प्रकार हैं:

 

श्रेणी कटऑफ अंक
अनारक्षित (UR) 55.12
अनुसूचित जाति (SC) 55.12
अनुसूचित जनजाति (ST) 47.50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 55.12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 55.12

 


क्षैतिज श्रेणियों की कटऑफ
क्षैतिज (Horizontal) श्रेणी में अलग-अलग वर्गों के लिए कटऑफ इस प्रकार है:

 
श्रेणी कटऑफ अंक / स्थिति
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित 38.63
दिव्यांगजन (HH) 06.01
दिव्यांगजन (OH) 52.97
दिव्यांगजन (अन्य) निर्धारित मानक के अनुसार
महिला निर्धारित संख्या में संबंधित मूल श्रेणी में शामिल
भूतपूर्व सैनिक / सेनानिवृत्त 00.24
उत्कृष्ट खिलाड़ी 01.01



ImageImage

 

7,994 पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में लेखपाल के कुल 7,994 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। मुख्य परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की चयन प्रक्रिया और संबंधित निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed