UPSSSC JA 2023 Result: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती के टाइपिंग टेस्ट का परिणाम जारी; 26318 अभ्यर्थी सफल
UPSSSC Junior Assistant 2023 Result: यूपीएसएसएससी ने संयुक्त कनिष्ठ सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 90,336 में से 60,729 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 26,318 सफल और 34,411 असफल घोषित हुए। यह भर्ती 5370 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
विस्तार
UPSSSC Junior Assistant 2023 Typing Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III भर्ती 2023 की टंकण परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से यह सूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की गई।
इतने अभ्यर्थी हुए सफल
टंकण परीक्षा के लिए 90,336 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इसमें से 60,729 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
- 26,318 अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा में सफल घोषित किया है।
- 34,411 अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया गया है।
आयोग की स्वीकृति के बाद सफल अभ्यर्थियों की अनुक्रमांक सूची जारी की गई है। यह सूची कुल 86 पृष्ठों की है और इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
23 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 के बीच हुई टंकण परीक्षा
आयोग द्वारा टंकण परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 के बीच किया गया। टंकण परीक्षा के लिए पात्र घोषित 90,336 अभ्यर्थियों में से:
- 60,729 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए
- 29,607 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे
यह भी पढ़ें: यूपी लेखपाल की योग्यता कटऑफ जारी, जानें कितने अंक वाले होंगे मुख्य परीक्षा में शामिल
5370 पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया
आयोग के विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2023 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 5370 पदों को भरा जाना है। इनमें कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक, सहायक स्तर-III और टंकण कार्य से जुड़े पद शामिल हैं।
लिखित (मुख्य) परीक्षा के आधार पर कुल 90,336 अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम 8 अक्तूबर 2025 को घोषित हुआ था।
आगे की प्रक्रिया
टंकण परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। आगे की कार्रवाई आयोग द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी नई सूचना या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
कमेंट
कमेंट X