फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2026 Notification Out: Registration Begins August 3, Check Eligibility, Dates and OTR Process

UPSSSC PET 2026: यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का नोटिस जारी, इस दिन से करें आवेदन, जानें पूरा विवरण

Sat, 01 Aug 2026 04:00 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 01 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

UPSSSC PET 2026 Notification Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त से शुरू होंगे और 1 सितंबर तक चलेंगे। आवेदन से पहले ओटीआर अनिवार्य है। शुल्क जमा करने और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 है।
 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2026 Notification Out: Registration Begins August 3, Check Eligibility, Dates and OTR Process
UPSSSC PET 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UPSSSC PET 2026 Notification Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, पीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, पीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 1 अगस्त 2026
आवेदन शुरू 3 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने और संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026
विज्ञापन

आवेदन से पहले ओटीआर करना जरूरी

पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। ओटीआर के जरिए उम्मीदवारों को हर नई भर्ती में अपनी मूल जानकारी दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए ओटीआर में दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बाद में बदले नहीं जा सकेंगे। इसलिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करते समय सही जानकारी ही दर्ज करें।

कौन कर सकता है आवेदन?

पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर तय होगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष


आरक्षित वर्ग, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?

पीईटी-2026 परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित परीक्षा होगी।

  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 2 घंटे
  • प्रत्येक सही उत्तर : 1 अंक
  • गलत उत्तर पर : 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग

इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न

पीईटी 2026 में सामान्य ज्ञान और स्कूली स्तर के विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रमुख विषयों में शामिल हैं-

  • भारतीय इतिहास
  • राष्ट्रीय आंदोलन
  • भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • संविधान एवं लोक प्रशासन
  • सामान्य विज्ञान
  • प्रारंभिक गणित
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • तर्कशक्ति
  • समसामयिक घटनाएं
  • सामान्य जागरूकता
  • हिंदी अपठित गद्यांश
  • ग्राफ एवं तालिका आधारित प्रश्न


आयोग के अनुसार स्कूली विषयों से जुड़े प्रश्न एनसीईआरटी के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर आधारित होंगे।

यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर कितने समय तक रहेगा मान्य?

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 का स्कोर परिणाम जारी होने की तारीख से तीन वर्ष तक मान्य रहेगा। इसी स्कोर के आधार पर आयोग विभिन्न ग्रुप 'सी' भर्तियों की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करेगा। यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित होती है, तो परिणाम तैयार करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
 

पीईटी क्यों है जरूरी?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्रुप-‘सी’ (Group C) की विभिन्न भर्तियों में शामिल होने के लिए पीईटी एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। पीईटी में प्राप्त स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे आने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

आवेदन शुल्क कितना है?

 

श्रेणी कुल शुल्क
सामान्य / ओबीसी 185 रुपये
एससी / एसटी 95 रुपये
दिव्यांग 25 रुपये


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, महिला और कुशल खिलाड़ी अभ्यर्थियों से उनकी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।

UPSSSC PET 2026 Notification - PDF

ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • यदि ओटीआर नहीं है, तो पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • पीईटी-2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed