फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   IBPS Clerk Prelims Admit Card 2026 Out Download CSA-XVI Hall Ticket Check Exam Date and Details

आईबीपीएस क्लर्क: प्रीलिम्स एडमिट कार्ड हुआ जारी , 10-11 अक्तूबर को परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Fri, 02 Oct 2026 08:16 AM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 02 Oct 2026 08:16 AM IST
सार

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जारी हो गया है। उम्मीदवार 10 और 11 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए ibps.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती में 11,663 पद हैं।
 

विज्ञापन
IBPS Clerk Prelims Admit Card 2026 Out Download CSA-XVI Hall Ticket Check Exam Date and Details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन यानी आईबीपीएस ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी सीएसए 16 भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 1 अक्तूबर 2026 को जारी किया गया। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईबीपीएस क्लर्क यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाना अनिवार्य होगा। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन

कितने पदों पर भर्ती होगी?

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के कुल 11,663 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर हालिया अपडेट यानी रिसेंट अपडेट्स सेक्शन में जाएं।
  • यहां “Online Preliminary Exam Call Letter for CRP-CSA-XVI” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड भरकर लॉगिन करें।
  • अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

 

एडमिट कार्ड में क्या चेक करें?

उम्मीदवारों को हॉल टिकट में अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो और हस्ताक्षर जरूर जांचने चाहिए। इसके अलावा परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और केंद्र कोड भी चेक करें। एडमिट कार्ड पर परीक्षा के दिन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश और केंद्र पर प्रतिबंधित या अनुमत वस्तुओं की जानकारी भी दी गई होगी।

मेन्स परीक्षा कब होगी?

आईबीपीएस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएसए 16 की मेन्स परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होना होगा। प्रीलिम्स में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सफल उम्मीदवार ही भर्ती के अगले चरण के लिए आगे बढ़ेंगे।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और बोर्ड की ओर से निर्धारित जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखें। हॉल टिकट में दिए गए सभी निर्देशों को परीक्षा से पहले पढ़ लेना जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed