सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   IOCL Paradip Refinery Apprentice Recruitment 2026 for Technical and Non-Technical 342 Posts; Check deatils

IOCL Apprentice 2026: इंडियन ऑयल की पारादीप रिफाइनरी में 342 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पारादीप रिफाइनरी ने 342 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विभिन्न तकनीकी और नॉन-टेक्निकल ट्रेड में योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। चयन पूरी तरह मेरिट व दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नोटिस का पीडीएफ नीचे देखें...
 

IOCL Paradip Refinery Apprentice Recruitment 2026 for Technical and Non-Technical 342 Posts; Check deatils
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, IOCL - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

IOCL Paradip Refinery Apprentice 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पारादीप रिफाइनरी ने वर्ष 2026 के लिए 342 अप्रेंटिस पदों भर्ती का नोटिस जारी किया है। इसमें आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट लेवल के उम्मीदवारों के लिए अवसर है। इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। 

Trending Videos


आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 तय की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी तिथियां

आयोजन तिथियां
अधिसूचना जारी 12 फरवरी, 2026
आवेदन शुरू 12 फरवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2026
दस्तावेज सत्यापन के लिए संभावित सूची 03 मार्च, 2026
दस्तावेज सत्यापन 9 मार्च से 13 मार्च 2026 (संभावित)


यह भी पढ़ें: आईटीआई पास के लिए 600 से अधिक पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
 

IOCL Apprentice Vacancy 2026: पदों और ट्रेड का विवरण

जारी विज्ञापन के अनुसार अप्रेंटिस पदों को विभिन्न ट्रेड्स में विभाजित किया गया है, जिनमें तकनीकी ट्रेड जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन सहित अन्य संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पद नॉन-टेक्निकल श्रेणी में भी रखे गए हैं। कुल मिलाकर 342 रिक्तियां भरी जानी हैं। ट्रेड के मुताबिक रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 

पद का नाम कुल पद
ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) 114
ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) 32
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल) 53
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) 37
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) 68
टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) 20
ट्रेड अप्रेंटिस - डाटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर) 13
ट्रेड अप्रेंटिस - डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट) 5
कुल पद 342



यह भी पढ़ें: पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती, फॉर्मेसी में डिग्री वालों को मिलेगी 90 हजार तक सैलरी
 

कौन कर सकता है आवेदन?

हर ट्रेड के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने ट्रेड से संबंधित योग्यता जरूर जांचनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट): मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ 3 वर्ष की बीएससी और न्यूनतम 50% अंक (आरक्षित वर्ग को छूट)।
  • फिटर ट्रेड अप्रेंटिस: मैट्रिक के साथ फिटर ट्रेड में आईटीआई (कम से कम 2 साल का कोर्स)।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस: केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 12वीं पास, कुछ पदों के लिए स्किल सर्टिफिकेट जरूरी।


यह भी पढ़ें: प्रोफेसर, असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर भर्ती; जानें कौन कर सकता है आवेदन


आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष


आयु की गणना 31 जनवरी, 2026 के अनुसार की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

IOCL Apprentice Stipend: स्टाइपेंड और प्रशिक्षण अवधि

चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के प्रावधानों के तहत मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड की राशि ट्रेड और योग्यता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को रिफाइनरी में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

 
जानकारी विवरण
संगठन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)
कुल पद 342
भर्ती प्रकार अप्रेंटिसशिप
आवेदन मोड ऑनलाइन
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 24 वर्ष
आयु में छूट SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 3 वर्ष, PwBD – 10 वर्ष
चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन + मेडिकल
सैलरी Apprentices Act के अनुसार स्टाइपेंड
अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
आधिकारिक नोटिस यहां क्लिक कर देखें...


यह भी पढ़ें: पावर सप्लाई कंपनी में बीई-बीटेक वालों के लिए भर्ती, सैलरी 1.80 लाख तक
 

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जा सकती है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।


यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक में फार्मासिस्ट की भर्ती, डीफार्मा वाले कर सकते हैं आवेदन
 

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य है।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच करना जरूरी है ताकि बाद में कोई समस्या न हो।


नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि उम्मीदवार केवल पात्रता पूरी होने की स्थिति में ही आवेदन करें। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। प्रशिक्षण पूरी तरह अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत होगा और इससे स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed