Home Guard Vacancy: होमगार्ड के पदों पर एक और भर्ती, 7वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; इस दिन से पहले भरें फॉर्म
Home Guard Recruitment 2025: होमगार्ड के 810 पदों पर नई भर्ती निकली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 7वीं पास उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
विस्तार
Home Guard Bharti: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे उम्मीदवार, जिनकी पढ़ाई ज्यादा नहीं हो पाई है, उनके लिए एक होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने का मौका है। झारखंड में होमगार्ड (गृह रक्षक) के 800 से अधिक पदों पर भर्ती चल रही है। खास बात यह है कि इसमें 7वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने गढ़वा जिले के ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों के लिए है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 24 जनवरी 2026 तय की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है।
ग्रामीण होमगार्ड पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का गढ़वा जिले के उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां से वह ग्रामीण गृह रक्षक के रूप में नामांकन के लिए आवेदन कर रहा है। आवेदन के समय राज्य सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम प्राधिकारी से जारी आवासीय प्रमाण पत्र को स्वप्रमाणित कर अपलोड करना होगा।
शहरी होमगार्ड पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। शहरी उम्मीदवारों को भी वैध आवासीय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें: नए साल का तोहफा! यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर निकली भर्ती; जारी हुआ नोटिस
Jharkhand Home Guard Bharti 2025: भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गढ़वा |
| पद का नाम | गृह रक्षक (होमगार्ड) |
| कुल पदों की संख्या | 810 |
| ग्रामीण होमगार्ड पद | 800 |
| शहरी होमगार्ड पद | 10 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 26 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 जनवरी 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | ग्रामीण: 7वीं पास, शहरी: 10वीं पास |
| आयु सीमा | 19 से 40 वर्ष |
| न्यूनतम हाइट | पुरुष: 162 सेमी, महिला: 148 सेमी |
| चयन प्रक्रिया | शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा, तकनीकी दक्षता परीक्षा |
| फिजिकल टेस्ट में शामिल | दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट |
| आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.jharkhand.gov.in |
आधिकारिक नोटिस देखें...
चयन प्रक्रिया में क्या-क्या होगा?
होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी, जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट जैसे इवेंट शामिल होंगे। इसके बाद हिंदी लेखन क्षमता और तकनीकी दक्षता की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
Jharkhand Home Guard Apply Online: आवेदन कैसे करें?
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर होमगार्ड भर्ती से जुड़ा आवेदन लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- ऑनलाइन फॉर्म में पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और सभी प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित करके अपलोड करना अनिवार्य है।
- इसके अलावा आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी योग्यता से जुड़े दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
- ध्यान रखें, एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन पत्र जमा कर सकता है।
- फॉर्म भरने के बाद उसे अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगर आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी आती है, तो उम्मीदवार एनआईसी कार्यालय, गढ़वा से संपर्क कर सकते हैं।