{"_id":"6ad468423d18534b750d4ce9","slug":"rrb-paramedical-recruitment-2026-tentative-cbt-exam-dates-announced-for-november-23-and-25-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित! 23 और 25 नवंबर को होगा एग्जाम, जानें कब आएगी सिटी स्लिप","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित! 23 और 25 नवंबर को होगा एग्जाम, जानें कब आएगी सिटी स्लिप
Sun, 18 Oct 2026 12:03 PM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:03 PM IST
सार
रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 23 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले देख सकेंगे, जबकि प्रवेश पत्र करीब चार दिन पहले उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को आधार सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देशों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल पदों पर भर्ती परीक्षा की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं। बोर्ड के 18 अक्तूबर 2026 के नोटिस के मुताबिक, सीईएन 05/2026 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा 23 और 25 नवंबर 2026 को होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी तैयारी जारी रखें और रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा की ये तारीखें संभावित हैं। इनमें बदलाव होने या नए निर्देश जारी होने पर बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख देखने का लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सक्रिय किया जाएगा। यह लिंक सभी संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों और भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड के केंद्रीय पोर्टल पर उपलब्ध होगा। इसके माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पात्र अभ्यर्थी इसी लिंक के जरिए यात्रा प्राधिकरण भी डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते परीक्षा शहर की जानकारी देखें, ताकि यात्रा की योजना बनाने में परेशानी न हो।

प्रवेश पत्र कब डाउनलोड कर सकेंगे?
पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का ई-कॉल लेटर यानी प्रवेश पत्र परीक्षा शहर और तारीख की सूचना में बताई गई परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को इसे संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र और परीक्षा के दिन से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को इसे डाउनलोड करने के बाद नाम, परीक्षा तिथि और अन्य विवरण ध्यान से जांचने चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए केवल परीक्षा शहर सूचना पर्ची पर्याप्त नहीं होगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन