फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UNESCO Digital Business Solution Internship 2026 Eligibility Benefits and How to Apply Before December 31

यूनेस्को इंटर्नशिप: स्नातक से लेकर पीएचडी छात्र कर सकते हैं आवेदन, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, कब है अंतिम तिथि?

Tue, 06 Oct 2026 09:35 AM IST
शिवम तिवारी नेहा मिश्रा, कॅरिअर एक्सपर्ट
नेहा मिश्रा, कॅरिअर एक्सपर्ट Published by: शिवम तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2026 09:35 AM IST
सार

यूनेस्को डिजिटल बिजनेस सॉल्यूशन इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने वाले युवा 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप एक से छह महीने की होगी। उम्मीदवारों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, नेटवर्क संचालन और एप्लिकेशन विकास जैसे क्षेत्रों में काम करने का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
UNESCO Digital Business Solution Internship 2026 Eligibility Benefits and How to Apply Before December 31
UNESCO Internship 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (यूनेस्को) की ओर से डिजिटल बिजनेस सॉल्यूशन इंटर्नशिप-2026 की पेशकश की जा रही है। यह इंटर्नशिप स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के साथ हाल ही में स्नातक हुए युवाओं के लिए है, जो यूनेस्को मुख्यालय में नेटवर्क संचालन, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एप्लिकेशन डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने और अपने तकनीकी व पेशेवर कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा।   

विज्ञापन

विभिन्न प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका

इंटर्न को ब्यूरो के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा, जिनमें नेटवर्क की निगरानी, क्लाउड प्लेटफॉर्म, सर्वर व नेटवर्क की समस्याओं का समाधान, नेटवर्क दस्तावेज तैयार करना और उपयोगकर्ता सहायता जैसे क्षेत्र शामिल हो सकते हैं। इस दौरान इंटर्न को क्लाउड संसाधनों को स्थापित और व्यवस्थित करने, नेटवर्क उपकरणों के सहायता केंद्र की टिकट प्रणाली की जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान परियोजना प्रबंधन और यूनेस्को के कामकाज को समझने, लेखन क्षमता बेहतर करने, टीमवर्क और तकनीकी कौशल विकसित करने के साथ अलग-अलग संस्कृतियों वाले माहौल में लोगों के साथ संवाद करने का अनुभव भी मिलेगा।   

विज्ञापन

योग्यताएं

आवेदन के समय उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए। वह बैचलर डिग्री के तीसरे या अंतिम वर्ष में पढ़ रहा हो या किसी अन्य यूनिवर्सिटी डिग्री, मास्टर, पीएचडी डिग्री या उसके समकक्ष कार्यक्रम में पंजीकृत हो। इसके अलावा, पिछले 12 महीनों में बैचलर, मास्टर या पीएचडी पूरी करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी या व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले या पिछले 12 महीनों में ग्रेजुएट हुए उम्मीदवार भी पात्र हैं। उम्मीदवार को अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा में लिखने और बोलने की अच्छी समझ होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवधि व फायदे

आवेदकों का चयन पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। इंटर्नशिप की अवधि एक से छह महीने तक होगी। इंटर्नशिप के दौरान और उससे संबंधित कार्यों के कारण होने वाले जोखिमों के लिए सीमित वर्कप्लेस इंश्योरेंस कवरेज प्रदान किया जाएगा। सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।   मुख्य बिंदु:उम्मीदवार बैचलर डिग्री के तीसरे या अंतिम वर्ष में पढ़ रहा हो।   मास्टर, पीएचडी या समकक्ष विश्वविद्यालय डिग्री के लिए पंजीकृत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।   उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाना और सामान्य ऑफिस के कामों में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए।  

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

  • उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट careers.unesco.org/job/ पर जाएं।   पंजीकरण चुनें: सबसे पहले 'पंजीकरण' (Registration) विकल्प पर क्लिक करें।   
  • फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।  
  • जानकारी भरने के बाद अपना पंजीकरण (Registration) पूरा कर लें। 
  • लॉग इन करें (यदि पहले से अकाउंट है): 
  • यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो सीधे अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed