सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   5 Essential Kitchen Tools for Chopping, Peeling and Slicing Vegetables at Home

Kitchen Tools: सब्जियां काटने में लग जाता है ज्यादा समय? ये 5 किचन टूल्स मिनटों में कर देंगे काम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Jun 2026 05:20 PM IST
सार

Vegetable Cutting Tools: अगर आप रसोई में अपने कुकिंग अनुभव को आसान और मजेदार बनाना चाहती हैं तो आपको सही चॉपिक उपकरणों का चयन करना होगा, ताकि खाना दिल से तैयार हो।

विज्ञापन
5 Essential Kitchen Tools for Chopping, Peeling and Slicing Vegetables at Home
किचन के जरूरी टूल्स - फोटो : AI

विस्तार

Home Cooking Tools: खाना बनाना कई लोगों का शौक होता है, लेकिन जब बात सब्जियां काटने की आती है, तो उत्साह थोड़ा कम पड़ जाता है। इसकी एक बड़ी वजह सही किचन टूल्स का न होना भी है। सही चाकू न केवल सब्जियां काटने को आसान और तेज बनाता है, बल्कि काम में सटीकता और सुरक्षा भी बढ़ाता है। ऐसे में आपको सही जोपिंग टूल का चुनाव करना होगा।

विज्ञापन


नाइफ : काम होगा आसान

किचन के लिए अच्छा नाइफ यानी चाकू मजबूत स्टेनलेस स्टील का, तेज धार वाला, आरामदायक पकड़ और संतुलित वजन वाला होना चाहिए। इसका ब्लेड जंग-रोधी और टिकाऊ होना चाहिए। बाजार में आपको नाइफ के कई विकल्प मिलते हैं,  लेकिन घरेलू उपयोग के लिए 6-8 इंच का शेफ नाइफ सबसे उपयोगी माना जाता है।
विज्ञापन


पीलर : छीलना ऊबाऊ नहीं

चाकू से सब्जियां छीलना कठिन काम है, इसलिए पीलर का उपयोग बेहतर माना जाता है। एक अच्छा पीलर हल्का और आरामदायक पकड़ वाला होता है। तेज ब्लेड आलू, गाजर और खीरे जैसी सब्जियों को आसानी से छील देते हैं। वाई शेप पीलर तेज उपयोग के लिए लोकप्रिय है, जबकि मल्टी-फंक्शन पीलर में अतिरिक्त सुविधाएं आपको मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंची : सेफ्टी लॉक वाली

रसोई में मिर्च तथा बिन्स जैसी कुछ सब्जियों, पैकेट्स और पिज्जा कटाने के लिए कैंची की जरूरत होती है। यह कैंची पकड़ने में आरामदायक, एंटी-स्लिप, तेज ब्लेड, जंग-रोधी और आसानी से साफ होने वाली होनी चाहिए। हालांकि रसोई के लिए आपको सेफ्टी लॉक पर अधिक ध्यान देकर ही कैंची खरीदनी चाहिए।

स्पाइरलाइजर : आकर्षक आकार

स्पाइरलाइजर एक अनोखा रसोई गैजेट है, जो कच्चे फलों और सब्जियों को लंबे, घुमावदार आकार में बदल देता है। इसका उपयोग अक्सर हेल्दी पास्ता या सलाद बनाने में किया जाता है। यह साधारण फल-सब्जियों को आकर्षक और मजेदार रूप देता है। खासकर बच्चों के लिए सेब, गाजर या खीरे को स्पाइरल आकार में परोसने से वे उन्हें खुशी से खाते हैं। जो लोग रसोई में नए प्रयोग करना पसंद करते हैं, उनके लिए स्पाइरलाइजर बेहद उपयोगी और रचनात्मक उपकरण है।


इलेक्ट्रॉनिक चॉपर : सब एक समान

अगर आप रोजाना प्याज काटते समय आंखों में पानी आने की परेशानी से बचना चाहती हैं, तो पुराने तरीके छोड़कर किचन में बॉक्स चॉपर जरूर शामिल करें। यह चॉपर सब्जियों और फलों को एक समान आकार में जल्दी और आसानी से काटता है। इसमें पुश-डाउन ढक्कन, तेज ब्लेड और नीचे कंटेनर होता है, जहां कटी हुई सब्जियां जमा हो जाती हैं। प्याज, गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां काटने के लिए यह रोजाना इस्तेमाल में बेहद सुविधाजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed