{"_id":"6a3d12b0a38fd5a9610e3423","slug":"fake-e-challan-messaage-alert-fake-e-challan-message-ko-kaise-phechane-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आपकी गाड़ी का चालान कट गया है, दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत भरें'; जानें ऐसे मैसेज पर क्यों न करें क्लिक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
'आपकी गाड़ी का चालान कट गया है, दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत भरें'; जानें ऐसे मैसेज पर क्यों न करें क्लिक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:07 PM IST
सार
Fake e-Challan: क्या आपके मैसेज पर भी आपकी गाड़ी का चालान कटने का मैसेज आया है? अगर हां, तो ऐसे मैसेज पर कभी क्लिक न करें।
विज्ञापन
1 of 5
फेक ई-चालान से सावधान।
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Fake e-Challan Message Alert: जालसाज लोगों को ठगने के लिए आए दिन कई नए-नए तरीके अपनाते हैं। लोगों की मेहनत की कमाई को ठगने के लिए कभी फेक शादी का कार्ड तो कभी फेक फोटो या लिंक भेजकर ये लोगों को ठगते हैं।
इसी क्रम में ठग लोगों को ठगने के लिए फेक ई-चालान मैसेज का सहारा ले रहे हैं। कई मामले ऐसे आ चुके हैं जिनमें लोगों को फेक ई-चालान मैसेज भेजकर ठगा गया है। चलिए जानते हैं ये फ्रॉड कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है...
2 of 5
फेक ई-चालान मैसेज से सावधान।
- फोटो : Adobe Stock
क्या मैसेज भेजते हैं जालसाज?
लोगों के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज जालसाजों द्वारा भेजा जाता है
इस मैसेज में गाड़ी नंबर जैसी जानकारी दी जाती है
साथ में लिखा होता है कि आपकी गाड़ी सीज हो सकती है, इससे बचने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना चालान भरें
3 of 5
फेक ई-चालान मैसेज से सावधान।
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे में कई लोग इस ई-चालान के मैसेज को देखकर डर जाते हैं
पर जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं और पेमेंट करना चाहते हैं
वैसे ही आपके बैंक खाते को जालसाजों द्वारा खाली कर दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फेक ई-चालान मैसेज से सावधान।
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बचें इस फेक ई-चालान मैसेज से?
जो मैसेज आया है उसे देखें कि क्या वो मैसेज अनजाने नंबर से आया है
दरअसल, फेक मैसेज अनजाने नंबर से आते हैं
कभी भी किसी भी चालान के मैसेज में दिए लिंक से पेमेंट न करें
विज्ञापन
5 of 5
फेक ई-चालान मैसेज से सावधान।
- फोटो : Adobe Stock
इसके लिए आप ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जा सकते हैं
यहां आप अपनी गाड़ी के न सिर्फ चालान देख सकते हैं बल्कि, यहीं से उन्हें भर भी सकते हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।