Delhi Earthquake Risk: हाल ही में वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। वहां से आ रही दिल दहला देने वाली तस्वीरों और हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका ने सोशल मीडिया पर सबको डरा दिया है। इस भयानक त्रासदी को देखकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों के मन में भी पुरानी यादें और डर ताजा हो गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में भी समय-समय पर भूकंप के कई झटके महसूस किए जाते रहे हैं।
{"_id":"6a3ceb2c24eabeea0a03d915","slug":"earthquake-safety-tips-why-delhi-is-at-high-risk-and-how-you-can-stay-safe-in-hindi-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Earthquake Safety Rules: वेनेजुएला की तबाही के बीच समझें दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का खतरा, जानें बचाव के तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Earthquake Safety Rules: वेनेजुएला की तबाही के बीच समझें दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का खतरा, जानें बचाव के तरीके
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:17 PM IST
सार
Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में भूकंप की वजह से जो तबाही देखने को मिली है, वो सभी के लिए चिंताजनक है। इस भयानक त्रासदी को देखकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों के मन में भी पुरानी यादें और डर ताजा हो गया है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
वेनेजुएला भूकंप त्रासदी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भूकंप का हाई-रिस्क क्यों रहता है?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली भूकंप का हाई-रिस्क क्यों रहता है?
- भूकंपीय संवेदनशीलता के मामले में दिल्ली को 'सीस्मिक जोन 4' में रखा गया है, जिसका मतलब है कि यह क्षेत्र 'हाई डैमेज रिस्क जोन' में आता है।
- दिल्ली के नीचे कई लोकल फॉल्ट लाइन्स मौजूद हैं, जिसकी वजह से यहां तीव्र गति का भूकंप आने का जोखिम हमेशा बना रहता है।
- ऊंची इमारतें और घनी आबादी इस खतरे के जोखिम को और ज्यादा बढ़ा देती हैं।
भूकंप आने पर तुरंत करें ये काम
- फोटो : USGS
भूकंप आने पर तुरंत करें ये काम
- ऐसे में यह समझना जरूरी है कि जब भी भूकंप के झटके महसूस हों, तो तुरंत क्या करना चाहिए।
- जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हों, तुरंत बिना पैनिक हुए घर या बिल्डिंग से बाहर निकलकर किसी खुले मैदान में चले जाएं।
- अगर बाहर भागने का समय न हो, तो मजबूत टेबल या बेड के नीचे छिप जाएं और सिर को हाथों से ढक लें।
- बिजली के खंभों, पेड़ों, दीवारों और कांच की खिड़कियों से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
- फोटो : संवाद
भूकंप के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
- बहुमंजिला इमारत या ऑफिस में मौजूद हैं, तो नीचे उतरने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, केवल सीढ़ियों से ही उतरें।
- भूकंप के समय घर के बिजली के मुख्य स्विच और गैस सिलेंडर को तुरंत बंद कर दें।
- घबराहट में खिड़की से कूदने या भगदड़ मचाने की भूल न करें, क्योंकि इससे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
अलर्ट रहने और सुरक्षा के लिए एडवांस तैयारी
- फोटो : Freepik
अलर्ट रहने और सुरक्षा के लिए एडवांस तैयारी
- घर की भारी अलमारियों और सामानों को दीवार से सटाकर या मजबूती से बांधकर रखें, ताकि भूकंप के झटके आने पर वे किसी के ऊपर गिर न सकें।
- एक छोटा बैग हमेशा तैयार रखें, जिसमें जरूरी दवाएं, टॉर्च, कुछ पैसे, पानी की बोतल और जरूरी पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) रखे हों।
- परिवार के सभी लोग पहले से ही आपस में बात करके घर के पास कोई खुली और सुरक्षित जगह तय कर लें, ताकि मुसीबत के समय सब वहां इकट्ठा हो सकें।