फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Diwali 2026 how to decorate balcony with colorful string lights balcony ko kaise sajaen

दिवाली 2026: रंग-बिरंगी झालरों से बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, हर कोई करेगा तारीफ

Mon, 26 Oct 2026 10:49 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 26 Oct 2026 10:49 AM IST
सार

Diwali Balcony Decoration Ideas: अगर आप भी इस दिवाली अपनी बालकनी को खूबसूरत और रोशनी से जगमगाना चाहते हैं, तो महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है। रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों की मदद से आप आसानी से बालकनी को आकर्षक बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2026 how to decorate balcony with colorful string lights balcony ko kaise sajaen
रंगीन झालरों से ऐसे सजाएं बालकनी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

विस्तार

Diwali Balcony Decoration Ideas In Hindi: दिवाली पर घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट तक, लोग हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखते हैं। कोई दरवाजे पर फूलों का तोरण लगाता है, तो कोई रंगोली और दीयों से घर को सजाता है, लेकिन इस बीच बालकनी अक्सर सजावट से अछूती रह जाती है। अगर आप भी इस दिवाली अपनी बालकनी को खास लुक देना चाहते हैं, तो महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है। रंग-बिरंगी झालरों और खूबसूरत लाइटों की मदद से आप इसे रोशनी से जगमगाता और आकर्षक बना सकते हैं। आइए जानते हैं बालकनी सजाने के कुछ आसान तरीके। 

विज्ञापन

 



1. बालकनी की रेलिंग पर करें लाइटों की सजावट: दिवाली पर बालकनी को खास और आकर्षक लुक देने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रेलिंग पर लाल, पीली, नीली या हरी रोशनी वाली झालर लगाएं। झालर को सीधा लगाने के बजाय हल्के घुमाव में सजाएं, इससे बालकनी की सजावट ज्यादा खूबसूरत लगेगी और रात के समय रोशनी से पूरा कोना जगमगा उठेगा। 

विज्ञापन




2. बालकनी के दरवाजे पर करें शानदार डेकोरेशन: दिवाली पर बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए उसके दरवाजे की सजावट पर भी ध्यान दें। दरवाजे के ऊपर और दोनों तरफ रंग-बिरंगी झालर लगाकर इसे आकर्षक लुक दे सकते हैं। अगर बालकनी में कांच का स्लाइडिंग दरवाजा है, तो उसके फ्रेम के चारों ओर हल्की रोशनी वाली लाइटें लगाएं। इसके अलावा, दरवाजे के पास सजावटी लालटेन या एलईडी दीपक रखने से डेकोरेशन और भी निखर जाएगी। इस तरह बालकनी की एंट्री को दिवाली के लिए खास और शानदार बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विंटर क्लोथ्स स्टोरेज: अलमारी में नहीं बचती जगह? सर्दियों के भारी गर्म कपड़ों को रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स



3. लाइटों से सजाएं बालकनी के पौधे और गमले: अगर आपकी बालकनी में हरे-भरे पौधे और खूबसूरत गमले रखे हैं, तो इस दिवाली इन्हें भी सजावट का हिस्सा बनाएं। गमलों के आसपास या रेलिंग के पास छोटी एलईडी झालर लगाकर बालकनी को रोशनी से सजा सकते हैं। पौधों की हरियाली और लाइटों की चमक मिलकर बालकनी को शानदार लुक देगी। चाहें तो गमलों के किनारों पर भी हल्की लाइटें लगा सकते हैं।  हालांकि, सजावट करते समय ध्यान रखें कि तारें पत्तियों और मिट्टी में न उलझें, साथ ही पौधों में पानी डालते समय बिजली के कनेक्शन और लाइटों को पानी से दूर रखें, ताकि किसी तरह का खतरा न हो। 


 



4. बालकनी की दीवारों पर लाइटों से बनाएं आकर्षक आकृतियां: अगर आपकी बालकनी की दीवारें खाली हैं, तो इस दिवाली उन्हें भी खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं। इसके लिए दीवारों के किनारों पर रंग-बिरंगी झालरें लगाएं, जिससे बालकनी का डिजाइन उभरकर दिखाई देगा। आप चाहें तो लाइटों की मदद से दीवार पर दिल, सितारे या अपनी पसंद की दूसरी आकृतियां भी बना सकते हैं। इस तरह की क्रिएटिव सजावट बालकनी को आकर्षक और रोशनी से जगमगाता लुक देगी। 



5. बालकनी में लगाएं पर्दे जैसी चमचमाती लाइटें: दिवाली पर अपनी बालकनी को कुछ अलग और आकर्षक लुक देना चाहते हैं, तो पर्दे जैसी लटकने वाली लाइटें लगा सकते हैं। इन्हें बालकनी की छत या ऊपरी किनारे पर लगाकर नीचे की ओर लटकाएं। जब ये लाइटें जलती हैं, तो ऐसा लगता है मानो बालकनी में रोशनी का खूबसूरत पर्दा लगा हो। शाम के समय इनकी चमक सजावट में चार चांद लगा देती है। आप अपनी बालकनी के आकार के अनुसार छोटी या बड़ी झालर चुनकर इसे शानदार तरीके से सजा सकते हैं। 


दिवाली 2026: क्या आप भी भूल जाते हैं घर की साफ-सफाई में दरवाजों के हैंडल? ऐसे हटाएं जमी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed