सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   World Health Day 2026 how salt and sugar is bad for your health how excess sugar intake affects your heart

Health Alert: नमक ही नहीं चीनी भी है आपके दिल की दुश्मन, ज्यादा मीठी चीजें खाते हैं तो हो जाइए सावधान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 07 Apr 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

World Health Day 2026: जरूरत से ज्यादा नमक दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचता है और ब्लड प्रेशर बढ़ाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है। पर क्या आप जानते हैं कि अकेले नमक ही दिल का दुश्मन नहीं है, ज्यादा चीनी खाने से भी हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है।

World Health Day 2026 how salt and sugar is bad for your health how excess sugar intake affects your heart
ज्यादा चीनी खाने से भी हो सकती है दिल की बीमारी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

हृदय रोग मौजूदा समय में सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक हैं। ये दुनियाभर में होने वाली मौतों का भी एक बड़ा कारण है। बच्चे, युवा, बुजर्ग सभी को इसका शिकार पाया जा रहा है।  डॉक्टर जीवनशैली की दिक्कतों, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी को इसके लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार मानते हैं। भारतीय आबादी में भी ये बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत में भी हर साल लाखों लोग दिल की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं और बड़ी संख्या में इससे लोगों की मौत भी हो रही है।

Trending Videos


विशेषज्ञों का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और तनाव जैसी स्थितियां दिल की सेहत पर सीधा असर डालती हैं। इसके अलावा जो लोग नमक का सेवन ज्यादा करते हैं उनमें दिल की बीमारियों का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। जरूरत से ज्यादा नमक दिल की धमनियों को नुकसान पहुंचता है और ब्लड प्रेशर बढ़ाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर क्या आप जानते हैं कि अकेले नमक ही दिल का दुश्मन नहीं है, ज्यादा चीनी खाने से भी हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है।

World Health Day 2026 how salt and sugar is bad for your health how excess sugar intake affects your heart
ज्यादा चीनी खाना भी खतरनाक - फोटो : Freepik.com

ज्यादा चीनी खाते हैं तो हो जाइए सावधान

डॉक्टर कहते हैं, दिल की सेहत को ठीक रखने के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। इसमें नमक की मात्रा सीमित रखें, ताजे फल-सब्जियों का सेवन अधिक करें। इसके साथ चीनी वाली चीजें भी खाना कम कर दें। ज्यादा चीनी खाने को आमतौर पर डायबिटीज का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता रहा है, पर ये आदत आपके हार्ट के लिए भी मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है।
 

  • विशेषज्ञ मानते हैं कि पैकेज्ड फूड, सॉफ्ट ड्रिंक और मिठाइयों में छिपी चीनी सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।
  • ज्यादा चीनी खाने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती है, जिससे मोटापा बढ़ता है। 
  • कई अध्ययनों में ये साफ होता है कि मोटापा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का बड़ा कारण है। 

World Health Day 2026 how salt and sugar is bad for your health how excess sugar intake affects your heart
दिल की बीमारियों को लेकर अलर्ट - फोटो : Adobe Stock

ज्यादा चीनी खाने से हृदय रोगों का भी खतरा

अध्ययनों के अनुसार, ज्यादा चीनी खाने से दिल की सेहत पर भी गंभीर असर पड़ता है। जब शरीर में अतिरिक्त चीनी जाती है, तो वह ट्राइग्लिसराइड्स के रूप में जमा होने लगती है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और गुड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह स्थिति दिल की धमनियों में फैट जमा करने लगती है जिससे दिल तक खून का संचार ठीक तरीके से नहीं हो पाता है।

 

  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट बताती है कि जो लोग ज्यादा मात्रा में चीनी या इससे बनी चीजें खाते हैं उनमें इंफ्लेमेशन की समस्या होने का खतरा अधिक होता है।
  • चीनी रक्त वाहिकाओं में क्रॉनिक सूजन पैदा करती है, जिससे उन्हें नुकसान होता है और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसके अलावा ज्यादा चीनी खाने से दिल की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ता है जिससे हार्ट की पंपिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है।

World Health Day 2026 how salt and sugar is bad for your health how excess sugar intake affects your heart
हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : Adobe Stock Images

क्या है डॉक्टर की सलाह?

अमर उजाला से एक बातचीत में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अमित सचान बताते हैं कि दिल को सेहतमंद रखना है तो सिर्फ नमक कम करने से काम नहीं चलेगा, आहार से चीनी वाली चीजों की मात्रा भी कम कर दीजिए। लंबे समय तक अधिक चीनी का सेवन करने से कोरोनरी आर्टरी डिजीज और  हार्ट फेलियर तक का खतरा बढ़ सकता है।
 

  • मीठे पेय पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिक्स, सोडा, पैकेट वाले जूस में भी चीनी की अधिक मात्रा होती है, इनका सेवन भी कम करना चाहिए। 

World Health Day 2026 how salt and sugar is bad for your health how excess sugar intake affects your heart
लिवर की बीमारी को लेकर रहें सावधान - फोटो : Adobe Stock

दिल के अलावा लिवर को भी खतरा

मीठे पेय पदार्थ कई तरह से हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि ये ड्रिंक्स लंबे समय में शरीर के अंदर खोखला बना सकते हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के पेय पदार्थ हृदय के अलावा लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला पाए गए हैं। मीठे ड्रिंक्स में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है, ये मुख्य रूप से लिवर में प्रोसेस होता है। जब आप इसका बहुत ज्यादा सेवन करते हैं, तो लिवर पर दबाव बढ़ता है जिससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। 





--------------
स्रोत: 
Sugar and Cardiovascular Disease


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed