गोवर्धन पूजा 2026: गोबर से गोवर्धन कैसे बनाएं? जानें घर पर पर्वत बनाने का सबसे आसान तरीका
Govardhan Made By Gobar: घर पर गोबर से गोवर्धन बनाना जितना आसान है, उतना ही यह परंपरा और आस्था से जुड़ा खूबसूरत अनुभव भी है। इस गोवर्धन पूजा पर आप भीआसान तरीकों को अपनाकर अपने घर में सुंदर गोवर्धन पर्वत बनाएं और पूरे परिवार के साथ श्रद्धा और उल्लास से त्योहार मनाएं।
विस्तार
How To Make Govardhan Parvat: गोवर्धन पूजा का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद खास महत्व रखता है। दिवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसी घटना की याद में हर साल गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाने की परंपरा है। अगर आप भी इस बार घर पर सुंदर गोवर्धन बनाना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान चीजों की मदद से आप कम समय में खूबसूरत गोवर्धन पर्वत तैयार कर सकते हैं।
1. गोवर्धन बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत
गोबर से गोवर्धन बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए गाय का गोबर, फूल, पत्तियां, मिट्टी, रोली, चावल, दीपक और सजावट का सामान इकट्ठा कर लें। इसके अलावा आप छोटी गाय, बछड़े और पेड़-पौधों की आकृतियां भी बना सकते हैं। इससे आपका गोवर्धन पर्वत और भी सुंदर दिखाई देगा।
2. सबसे पहले तैयार करें गोवर्धन पर्वत का आकार
गोवर्धन बनाने के लिए सबसे पहले घर के आंगन या किसी साफ-सुथरी जगह का चुनाव करें। अब जमीन को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद गाय के गोबर की मदद से पर्वत जैसा आकार बनाना शुरू करें। बीच में ऊंचा और चारों तरफ से थोड़ा फैला हुआ आकार दें, ताकि यह देखने में गोवर्धन पर्वत जैसा लगे। ध्यान रखें कि गोबर को अच्छी तरह जमाकर रखें, जिससे आकृति खराब न हो।
3. गाय और बछड़े की आकृतियों से करें सजावट
जब गोवर्धन पर्वत का आकार तैयार हो जाए, तो इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए आसपास गाय और बछड़े की छोटी-छोटी आकृतियां बनाएं। आप चाहें तो गोबर से पेड़-पौधे, गुफा और छोटी पहाड़ियों जैसी आकृतियां भी बना सकते हैं। इससे आपका गोवर्धन पारंपरिक और आकर्षक दिखाई देगा।
4. फूलों और दीपकों से सजाएं गोवर्धन
अब बारी आती है गोवर्धन को सजाने की। इसके लिए गेंदे के फूल, पत्तियां और रंगोली का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर्वत के आसपास छोटे-छोटे दीपक जलाएं। चाहें तो रंगीन फूलों से रास्ता और पूजा स्थल भी सजा सकते हैं। ध्यान रखें कि दीपक गोबर और सजावटी सामग्री से सुरक्षित दूरी पर रखें।
5. इस विधि से करें गोवर्धन महाराज की पूजा
गोवर्धन तैयार होने के बाद रोली, अक्षत, फूल और दीपक से पूजा करें। भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए गोवर्धन महाराज को भोग अर्पित करें। इस दिन अन्नकूट का विशेष महत्व माना जाता है। परंपरा के अनुसार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी की जाती है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर पूजा में शामिल हो सकते हैं।