गोवर्धन पूजा 2026: पूजा में एक भी चीज छूट गई तो अधूरी रह जाएगी तैयारी! यहां नोट करें पूरी पूजा सामग्री
Govardhan Puja 2026: अगर आप भी इस साल गोवर्धन पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले ही पूजा की सभी जरूरी सामग्री एकत्र कर लें। कई बार पूजा के समय छोटी-छोटी चीजें छूट जाती हैं, जिससे परेशानी होती है।
विस्तार
Govardhan Puja 2026 Samagri List: गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। तभी से गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व प्रकृति, गौवंश और अन्न के प्रति आभार व्यक्त करने का भी प्रतीक है।
दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार पर घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कई जगहों पर गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई जाती है, तो कहीं गाय, बछड़े और ग्वाल-बाल की छोटी आकृतियां भी तैयार की जाती हैं। पूजा के दौरान रोली, अक्षत, फूल, दीपक, धूप, मिठाई और अन्नकूट का विशेष महत्व होता है।
अगर आप भी इस साल गोवर्धन पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले ही पूजा की सभी जरूरी सामग्री एकत्र कर लें। कई बार पूजा के समय छोटी-छोटी चीजें छूट जाती हैं, जिससे परेशानी होती है। ऐसे में यहां जानिए गोवर्धन पूजा की संपूर्ण सामग्री की लिस्ट, किन चीजों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है और अन्नकूट भोग के लिए क्या-क्या तैयार करना चाहिए।
गोवर्धन पूजा 2026 की संपूर्ण सामग्री लिस्ट
गोवर्धन पूजा के लिए पूजा सामग्री पहले से जुटाकर रख लेना अच्छा रहता है। पूजा में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख चीजों की सूची इस प्रकार है,
गोवर्धन पर्वत बनाने और सजाने की सामग्री
- गाय का ताजा गोबर
- साफ मिट्टी (वैकल्पिक)
- फूल और फूलों की माला
- हरी दूर्वा और घास
- छोटे पेड़-पौधों की टहनियां
- गाय और बछड़े की छोटी प्रतिमाएं
- गोवर्धन पर्वत सजाने के लिए रंगोली
- गन्ने के टुकड़े
- छोटी मिट्टी की कटोरी या दीपक
पूजा की थाली के लिए जरूरी सामग्री
- रोली और कुमकुम
- हल्दी
- अक्षत (साबुत चावल)
- चंदन
- मौली या कलावा
- गंगाजल
- फूल और फूलों की माला
- तुलसी दल
- पान और सुपारी
- नारियल
- धूप और अगरबत्ती
- कपूर
- घी या तेल का दीपक
- रुई की बाती
- पूजा की घंटी
- पूजा की थाली
- कलश और जल
- माचिस
पंचामृत और भोग की सामग्री
भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत और माखन-मिश्री का भोग लगाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इसके लिए ये चीजें रख लें:
- गाय का दूध
- दही
- शुद्ध घी
- शहद
- चीनी या मिश्री
- माखन
- बताशे
- खील
- मौसमी फल
- मिठाइयां
- मेवे
- तुलसी के पत्ते
अन्नकूट भोग बनाने की सामग्री
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। परंपरा के अनुसार 56 भोग लगाने का भी विशेष महत्व है। हालांकि, श्रद्धापूर्वक उपलब्ध भोजन का भोग भी लगाया जा सकता है। अन्नकूट के लिए इन चीजों की व्यवस्था कर सकते हैं,
- मौसमी हरी सब्जियां
- आलू, गोभी, मटर, गाजर और कद्दू
- चावल
- दाल
- बेसन
- आटा
- घी
- मसाले
- पूड़ी और कचौड़ी
- कढ़ी
- खीर
- हलवा
- लड्डू
- माखन-मिश्री
- फल और सूखे मेवे
अन्नकूट में मौसमी सब्जियों से बनी मिश्रित सब्जी का विशेष महत्व है। कई मंदिरों में इस दिन विभिन्न प्रकार के पकवानों को एक साथ सजाकर भगवान को अर्पित किया जाता है।
गोवर्धन पूजा में गाय की पूजा के लिए क्या-क्या चाहिए?
गोवर्धन पूजा पर गौमाता की पूजा का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गाय की पूजा करने और उसे भोजन कराने से पुण्य प्राप्त होता है। अगर आपके घर में गाय है या आप किसी गौशाला में पूजा करने जा रहे हैं, तो इन चीजों की व्यवस्था करें,
- गाय के लिए फूलों की माला
- रोली और अक्षत
- गुड़
- हरा चारा
- चने और अनाज
- रोटी
- स्वच्छ जल
गाय को तिलक लगाकर उसकी पूजा करें और श्रद्धानुसार भोजन कराएं।
गोवर्धन पूजा की सामग्री जुटाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाने के लिए साफ स्थान पहले से तैयार कर लें।
- पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूल और तुलसी के पत्ते ताजे रखें।
- पंचामृत बनाने के लिए सभी पांच सामग्रियां पहले से एकत्र कर लें।
- अन्नकूट भोग के लिए मौसमी सब्जियों और पकवानों की तैयारी पहले कर लें।
- पूजा के लिए दीपक, बाती, कपूर और माचिस अलग से रख लें।
- अगर आप 56 भोग तैयार कर रहे हैं, तो उसकी सामग्री की सूची पहले बना लें।