सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Gudi Padwa 2026 Festival in Mumbai Celebration Shobha Yatra Photos

Gudi Padwa Photos: गुड़ी पड़वा पर मुंबई की गलियों में थिरके लोग, देखें रंग-बिरंगी शोभायात्रा की फोटो

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Gudi Padwa Celebration In Mumbai: मुंबई में गुड़ी पड़वा 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। लोग नौरवी साड़ियों और कुर्ता-पायजामा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। कलाओं, डोल-ताशा और रंग-बिरंगी गुड़ियों के बीच उत्सव का माहौल देखने लायक था।

Gudi Padwa 2026 Festival in Mumbai Celebration Shobha Yatra Photos
मुंबई में गुड़ी पड़वा मनाते लोग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

Gudi Padwa Festival In Mumbai Photos: गुड़ी पड़वा 19 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। गुड़ी पड़वा मराठी नववर्ष है, जो महाराष्ट्र के प्रमुख पर्वों में शामिल है। आज गुड़ी पड़वा का पर्व मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मुंबई के गिरगांव, माहिम और मलाड में लोग सड़कों पर नजर आए। उन्होंने साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ ये पर्व मनाया। 

Trending Videos


पारंपरिक पोशाकों में नजर आए लोग

मुंबई के लोग पारंपरिक पोशाकों में निकल पड़े। महिलाएँ नौरवी साड़ियों और पारंपरिक आभूषणों में सजी धजी नजर आईं, तो वहीं पुरुष कुर्ता-पायजामा और केसरी साफ़ा पहनकर उत्सव में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़ी पड़वा की जो तस्वीर सामने आ रही हैं वो रोमांच को बढ़ा देने वाली हैं। इस वर्ष गुड़ी पड़वा उत्सव की थीं मुंबई की देवियां है। इस थीम को पूरा करते हुए सड़कों पर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं दिखीं। कोई शेर की पालकी पर तो कई स्कूटी पर सवार होकर आया। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई, देवी दुर्गा से लेकर कई ऐसा सशक्त नारियों का गेटअप अपनाया जो जोश से भर देने वाला रहा।

गुड़ी पड़वा की शोभा यात्रा में हुए शामिल

गिरगांव की गलियों में रंग-बिरंगी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लोग झांकियों के साथ डोल-ताशा की थाप पर नाचे। प्रतिभागियों ने गुड़ियां, रंगीन कपड़े, नीम के पत्ते और उल्टा कलश सजाकर विजय, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक दर्शाया। बच्चों और युवाओं ने अपनी ऊर्जा से उत्सव को और जीवंत बना दिया।


मुंबई की देवियों के थीम पर उत्सव

मालाड में इस वर्ष 25वीं वार्षिक शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सड़कों और घरों को रांगोली और गेंदे के फूलों से सजाया गया। पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयाँ परिवार और पड़ोसियों के बीच साझा की गईं, जिससे समुदाय की एकता और भाईचारा झलकता है।

तस्वीरों में दिखा सांस्कृतिक रंग

मुंबई में गुड़ी पड़वा का यह उत्सव न केवल नववर्ष का स्वागत है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और सामूहिक उत्साह का प्रतीक भी है। यहां मुंबई में हुए गुड़ी पड़वा के उत्सव की कुछ झलकियां देख सकते हैं। तस्वीरे सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed