फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Wall Repair Tips: Paint and Plaster Coming Off the Wall? Know DIY Repair Method To Fix Damaged Wall

होम डेकोर: दीवार से झड़ने लगा है प्लास्टर और पेंट? एक आसान तरीके से करें ठीक, नया जैसा दिखेगा घर

Thu, 27 Aug 2026 09:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

How To Repair Damaged Wall At Home: अगर आपके घर की दीवार का प्लास्टर या पेंट झड़ने लगा है तो सिर्फ उसके ऊपर नया पेंट कर देना सही समाधान नहीं है। आइए जानते हैं कि कैसे पुरानी टूटी और खराब हो रही दीवार का मरम्मत घऱ पर खुद से करें।

विज्ञापन
Home Wall Repair Tips: Paint and Plaster Coming Off the Wall? Know DIY Repair Method To Fix Damaged Wall
टूटी दीवार को कैसे ठीक करें - फोटो : Ai

विस्तार

Wall Repair Tips: घर की खूबसूरती में दीवारों की अहम भूमिका होती है। लेकिन मानसून में अक्सर सीलन के कारण घर की दीवारों का पेट उखड़ने लगता है। दीवार में दरार, प्लास्टर टूटने की समस्या भी वक्त के साथ देखने को मिलती है। प्लास्टर या पेंट के झड़ने की कई वजह हो सकती हैं। नमी, पानी का रिसाव या लंबे समय तक रखरखाव न होने की वजह से दीवार की ऊपरी परत खराब हो सकती है।
विज्ञापन


इससे घर का लुक और इंटीरियर खराब लगने लगता है लेकिन हर बार दोबारा पेंट या मरम्मत कराना महंगा तरीका है। आप दीवार की मरम्मत तो कराना चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसा व्यय नहीं करना चाहते तो घर पर ही कुछ टिप्स अपना सकते हैं। इनसे दीवार नई जैसी लगेगी। 
विज्ञापन


अगर आपके घर की दीवार का प्लास्टर या पेंट झड़ने लगा है तो सिर्फ उसके ऊपर नया पेंट कर देना सही समाधान नहीं है। आइए जानते हैं कि कैसे पुरानी टूटी और खराब हो रही दीवार का मरम्मत घऱ पर खुद से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  • पहले हटाएं ढीला प्लास्टर
सबसे पहले दीवार के जिस हिस्से का प्लास्टर या पेंट ढीला हो चुका है, उसे खुरचकर पूरी तरह हटा दें। ध्यान रखें कि कमजोर परत के ऊपर सीधे पुट्टी या पेंट लगाने से समस्या दोबारा हो सकती है।
 
  • दीवार को रखें पूरी तरह सूखा
अगर दीवार में नमी या पानी का रिसाव है, तो पहले उसका कारण ठीक करें। दीवार को अच्छी तरह सूखने दें। नमी की समस्या रहते हुए पेंट कराने पर नई परत भी जल्दी खराब हो सकती है।
 
  • रिपेयर का आसान तरीका
क्षतिग्रस्त हिस्से को साफ करने के बाद जरूरत के अनुसार सीमेंट बेस्ड रिपेयर मोर्टार या उपयुक्त वॉल रिपेयर फिलर लगाकर सतह को समतल करें। सूखने के बाद उसे हल्के हाथ से सैंडपेपर से स्मूद करें। इसके बाद उपयुक्त प्राइमर लगाकर दीवार पर पेंट किया जा सकता है।
 
  • वाॅलपेपर लगाएं
आजकल बाजार में कई तरह के खूबसूरत वाॅलपेपर आ गए हैं। आप दीवार की नमी को दूर करके इन दीवारों पर वाॅलपेपर चस्पा कर सकते हैं। इससे दीवार को नया लुक मिलेगा। बिना मरम्मत के दीवार ठीक नजर आएगी और महंगे पेंट या इंटीरियर डेकोर पर खर्च भी कम होगा।


सिर्फ पेंट करना पर्याप्त नहीं

अगर प्लास्टर अंदर से कमजोर या दीवार नम है, तो केवल ऊपर से पेंट करने से समस्या छिप सकती है, खत्म नहीं होगी। इसलिए पहले प्लास्टर और नमी की समस्या को ठीक करना जरूरी है। अगर दीवार पर लगातार सीलन, बड़े क्रैक या पानी का रिसाव दिखाई दे रहा है, तो विशेषज्ञ से जांच करवाना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed