{"_id":"6a86da7acc5753ba4f030656","slug":"raksha-bandhan-2026-office-celebration-ideas-simple-ways-to-celebrate-rakhi-at-work-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर नहीं मिली छुट्टी? ऑफिस में ऐसे मनाएं राखी, त्योहार की खुशी नहीं होगी कम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर नहीं मिली छुट्टी? ऑफिस में ऐसे मनाएं राखी, त्योहार की खुशी नहीं होगी कम
Thu, 20 Aug 2026 04:25 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:25 PM IST
सार
Raksha Bandhan Office Celebration Ideas: ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर छोटा-सा रक्षाबंधन सेलिब्रेशन करने से काम का माहौल भी खुशनुमा हो सकता है। बस ध्यान रखें कि ऑफिस की पॉलिसी और सभी सहकर्मियों की सहजता का सम्मान करते हुए सेलिब्रेशन करें।
विज्ञापन
दफ्तर में राखी कैसे मनाएं
- फोटो : Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Celebrate Raksha Bandhan at Work Place: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने वाला खास त्योहार है, लेकिन कई लोगों को काम की वजह से इस दिन छुट्टी नहीं मिल पाती। ऐसे में ऑफिस में रहकर भी रक्षाबंधन की खुशियां मनाई जा सकती हैं। जरूरी नहीं कि त्योहार मनाने के लिए पूरा दिन घर पर रहना ही पड़े। ऑफिस में छोटी-सी सजावट, मिठाई बांटना, लंच के दौरान खास सेलिब्रेशन या भाई-बहन को वीडियो कॉल करके शुभकामनाएं देना इस दिन को यादगार बना सकता है।
विज्ञापन
अगर भाई या बहन दूसरे शहर में हैं, तो ऑनलाइन गिफ्ट या मिठाई भेजकर भी अपनेपन का एहसास कराया जा सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर छोटा-सा रक्षाबंधन सेलिब्रेशन करने से काम का माहौल भी खुशनुमा हो सकता है। बस ध्यान रखें कि ऑफिस की पॉलिसी और सभी सहकर्मियों की सहजता का सम्मान करते हुए सेलिब्रेशन करें। थोड़ी-सी प्लानिंग के साथ काम के बीच भी रिश्तों और त्योहार की गर्माहट बरकरार रखी जा सकती है।
विज्ञापन
ऑफिस में रक्षाबंधन मनाने के आसान तरीके
1. भाई-बहन को वीडियो कॉल करें
लंच ब्रेक या सुविधाजनक समय पर वीडियो कॉल करके राखी बांधने की रस्म को वर्चुअली सेलिब्रेट कर सकते हैं।
2. ऑफिस में मिठाई बांटें
सहकर्मियों के साथ मिठाई या छोटे स्नैक्स शेयर करके त्योहार की खुशी बांटी जा सकती है।
3. डेस्क को फेस्टिव टच दें
छोटी-सी राखी, फूल या मिनिमल डेकोरेशन से अपने वर्कस्पेस को फेस्टिव बनाया जा सकता है।
4. ऑनलाइन गिफ्ट भेजें
अगर भाई या बहन दूर हैं, तो उनके घर मिठाई, फूल या कोई पसंदीदा गिफ्ट डिलीवर कराया जा सकता है।
5. ऑफिस के बाद सेलिब्रेशन प्लान करें
अगर संभव हो तो काम खत्म होने के बाद भाई-बहन के साथ डिनर या छोटा-सा मिलन रखा जा सकता है।
6. पुराने पलों को याद करें
भाई-बहन की पुरानी तस्वीरें या यादगार किस्से शेयर करके दिन को भावुक और खास बनाया जा सकता है।