सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Hug Day 2026 Benefits Of Hug Karne ke Fayde in Hindi

Hug Day 2026: कम तनाव या अधिक प्यार, जानिए हग करने से क्या फायदे होते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Hug Day 2026: हग दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि भावनाओं को बिना शब्दों के जाहिर करने का तरीका है। एक सच्चा हग रिश्तों की दूरियों को मिटा सकता है और प्यार को और गहरा बना सकता है।
 

Hug Day 2026 Benefits Of Hug Karne ke Fayde in Hindi
लगे लगाने के फायदे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Hug Day 2026 Benefits: हर साल वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन हग डे के नाम समर्पित होता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है, जो प्यार, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि कभी-कभी शब्दों से ज्यादा असर एक सच्चे हग (गले लगाने) का होता है। एक छोटा-सा हग तनाव कम कर सकता है, रिश्तों में गर्माहट ला सकता है और दिलों को करीब कर देता है।

Trending Videos


हर साल वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे मनाया जाता है। इस वर्ष भी हग डे 12 फरवरी 2026 को मनाया जा रहा है। इस हग डे को मनाने से पहले गले लगाने के कुछ फायदों के बारे में जान लीजिए, ताकि अपनों के सीने से लगकर आप भी वही फायदे प्राप्त कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हग करने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे

तनाव और चिंता होती है कम

हग करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे लव हार्मोन कहा जाता है। यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।

रिश्तों में बढ़ता है विश्वास

जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो आप उसे सुरक्षा और अपनापन महसूस कराते हैं। इससे रिश्तों में विश्वास और भावनात्मक बाॅन्ड मजबूत होता है।

दिल और दिमाग दोनों रहते हैं हेल्दी

रिसर्च के अनुसार, हग करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत बेहतर होती है।

अकेलापन होता है दूर

हग भावनात्मक सहारा देता है। यह अकेलेपन की भावना को कम करता है और इंसान को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है।

मूड तुरंत हो जाता है बेहतर

जब भी मन उदास हो, एक सच्चा हग मूड को मिनटों में बेहतर कर सकता है।


हग डे पर रिश्तों को मजबूत बनाने के जरूरी टिप्स

  • दिल से हग करें, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं
  • सामने वाले की कम्फर्ट जोन का ध्यान रखें
  • हग के साथ एक प्यारा सी मुस्कान या आई काॅन्टेक्ट रखें
  • हग करते समय मोबाइल से दूर रहें
  • पार्टनर, दोस्त या परिवार, हर रिश्ते के लिए हग का मतलब अलग होता है, उसे समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed