Friendship Day 2026: जुलाई या अगस्त, भारत में कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे? जानिए इतिहास
Friendship Day Date And History: फ्रेंडशिप डे साल में दो बार क्यों मनाया जाता है?
मित्रता दिवस दो अलग-अलग अवसरों पर मनाया जाता है। 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 2011 में वैश्विक मित्रता और शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मान्यता दी। वहीं अगस्त के पहले रविवार को भारत, अमेरिका समेत कई देशों में पारंपरिक दोस्ती दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 20वीं सदी में हुई थी और यह सामाजिक व सांस्कृतिक परंपरा के रूप में लोकप्रिय हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Friendship Day Kab Hai 2026: दोस्ती का रिश्ता खून के रिश्तों से नहीं बल्कि विश्वास, अपनापन और साथ निभाने की भावना से बनता है। इसी रिश्ते को सम्मान देने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। हालांकि फ्रेंडशिप डे साल में दो बार मनाया जाता है, इस कारण बहुत से लोग भ्रमित रहते हैं कि आखिर फ्रेंडशिप डे की दो अलग-अलग तारीखें क्यों हैं और उन्हें किस दिन मित्रता दिवस मनानी चाहिए।
एक तरफ 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, जबकि दूसरी ओर अगस्त के पहले रविवार को भारत समेत कई देशों में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। यही कारण है कि हर साल सोशल मीडिया पर दो बार फ्रेंडशिप डे ट्रेंड करता है और लोग असली तारीख को लेकर उलझन में पड़ जाते हैं।
दरअसल, इन दोनों अवसरों का इतिहास और उद्देश्य अलग-अलग है। जुलाई वाला दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक स्तर पर दोस्ती, शांति और देशों के बीच सहयोग का संदेश देने के लिए मान्यता प्राप्त है। वहीं अगस्त वाला फ्रेंडशिप डे लोगों के बीच व्यक्तिगत रिश्तों और दोस्ती का जश्न मनाने की एक लोकप्रिय सामाजिक परंपरा है। इस दिन दोस्त एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड, गिफ्ट और शुभकामना संदेश देकर अपने रिश्ते को खास बनाते हैं।
आइए जानते हैं कि दोनों दिनों की शुरुआत कैसे हुई, इनमें क्या अंतर है और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इन्हें कैसे मनाया जाता है।
जुलाई में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस
- हर साल 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
- इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में आधिकारिक मान्यता दी।
- इसका उद्देश्य विभिन्न देशों, संस्कृतियों और समुदायों के बीच मित्रता, आपसी सम्मान और शांति को बढ़ावा देना है।
- इस दिन का संदेश केवल व्यक्तिगत दोस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक भाईचारे और सहयोग का प्रतीक भी माना जाता है।
अगस्त में फ्रेंडशिप डे कब ?
- अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा काफी पुरानी है।
- भारत, अमेरिका और कई अन्य देशों में अगस्त वाला फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।
- माना जाता है कि 20वीं सदी में ग्रीटिंग कार्ड उद्योग और सामाजिक अभियानों के जरिए इस दिन को लोकप्रिय बनाया गया।
- समय के साथ यह युवाओं के बीच एक खास अवसर बन गया।
- इस दिन दोस्त एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड, कार्ड, गिफ्ट और संदेश देकर अपनी दोस्ती का जश्न मनाते हैं।
जुलाई- अगस्त वाले फ्रेंडशिप डे में क्या अंतर है?
- दोनों अवसर दोस्ती को समर्पित हैं, लेकिन उनका उद्देश्य अलग है।
- 30 जुलाई का इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे वैश्विक स्तर पर शांति, सहयोग और देशों के बीच संबंध मजबूत करने का संदेश देता है।
- अगस्त के पहले रविवार का फ्रेंडशिप डे व्यक्तिगत रिश्तों और दोस्तों के साथ खुशियां साझा करने का दिन माना जाता है।
जुलाई वाला फ्रेंडशिप डे कौन-कौन से देश मनाते हैं?
- 30 जुलाई का मित्रता दिवस दुनिया के कई देशों में जागरूकता कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और सामाजिक अभियानों के माध्यम से मनाया जाता है।
- वहीं भारत, नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया और कुछ अन्य देशों में अगस्त के पहले रविवार वाला फ्रेंडशिप डे अधिक लोकप्रिय है।
- कई देशों में दोनों अवसरों पर अलग-अलग तरीके से दोस्ती का जश्न मनाया जाता है।
भारत में फ्रेंडशिप डे कब है 2026 में?
- भारत में फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है।
- वर्ष 2026 में यह दिन 2 अगस्त को है।
- इस साल भारत में लोग 2 अगस्त 2026 को मित्रता दिवस मनाएंगे।