Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Parenting Tips four simple tricks for parents You can feed children without showing them a phone

पैरेंटिंग टिप्स: फोन देखते हुए खाना खाता है बच्चा? बिना स्क्रीन देखे खिलाने के लिए अपनाएं ये चार टिप्स

Thu, 12 Nov 2026 01:02 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 12 Nov 2026 01:02 PM IST
सार

Parenting Tips: मोबाइल या टीवी पर कार्टून और वीडियो देखते हुए बच्चे आसानी से खाना खा लेते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें स्क्रीन देखते हुए खाने की आदत पड़ सकती है। ऐसे में बच्चों को बिना मोबाइल या टीवी दिखाए खाना खिलाने की आदत विकसित करना जरूरी है।

विज्ञापन
Parenting Tips four simple tricks for parents You can feed children without showing them a phone
फोन के बिना भी खाना खाने लगेगा बच्चा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Parenting Tips For Feed Kids Without Mobile Phones: बच्चों को खाना खिलाने के लिए अक्सर पैरेंट्स मोबाइल या टीवी का सहारा लेते हैं। कार्टून और वीडियो देखते हुए बच्चे खाना तो खा लेते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें स्क्रीन देखते हुए खाने की आदत पड़ सकती है। ऐसे में माता-पिता के लिए जरूरी है कि वे बच्चों को बिना मोबाइल या टीवी के खाना खाने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए खाने के समय को उनके लिए मजेदार और खुशनुमा बनाना मददगार हो सकता है। अगर आपका बच्चा भी फोन के बिना खाना खाने में आनाकानी करता है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर उसकी इस आदत में बदलाव ला सकते हैं। यहां जानिए ऐसी ही 4 आसान ट्रिक्स, जो आपके काम आ सकती हैं।

विज्ञापन




1. खाने का समय तय रखें


बच्चों में खाने की अच्छी आदत विकसित करने के लिए नियमित मील और स्नैक रूटीन तय करना जरूरी है। कोशिश करें कि बच्चे को रोजाना एक निश्चित समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का स्नैक और रात का खाना दें। अगर बच्चा खाना खाने में आनाकानी करता है, तो उसके पीछे भागने या बार-बार अलग-अलग चीजें देने से बचें। इसके बजाय उसे दो पौष्टिक विकल्प दें, जैसे- सेब या केला। इससे बच्चे को अपनी पसंद चुनने का मौका मिलेगा। ध्यान रखें कि खाना खिलाते समय बच्चे को डांटें या जबरदस्ती न करें। अगर वह किसी दिन कम खाना खाता है, तो परेशान होने के बजाय पूरे दिन के उसके खानपान पर ध्यान दें।

विज्ञापन




2. परिवार के साथ बैठकर खाना खाएं
 

बच्चे अक्सर अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को देखकर ही अच्छी-बुरी आदतें सीखते हैं। ऐसे में उन्हें स्क्रीन से दूर रखकर खाना खिलाने के लिए जरूरी है कि परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर भोजन करें। इस दौरान मोबाइल और टीवी का इस्तेमाल करने से बचें। खाने के समय बच्चे से उसके दिनभर के अनुभवों, स्कूल, खेल और दोस्तों के बारे में बातचीत करें। इससे उसका ध्यान मोबाइल की बजाय भोजन और परिवार के साथ बिताए समय पर रहेगा। साथ ही, माता-पिता को भी खुद हेल्दी फूड खाने की आदत अपनानी चाहिए, क्योंकि बच्चे बड़ों को देखकर ही खानपान से जुड़ी कई आदतें सीखते हैं। इसलिए भोजन के समय घर का माहौल शांत और खुशनुमा बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन



पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे की देखभाल के लिए नैनी रखने के बाद न हो पछतावा, वर्किंग पैरेंट्स रखें इन बातों का ध्यान



3. बच्चे को खाने की तैयारी में शामिल करें
 

बच्चों को खाने के प्रति उत्साहित करने के लिए उन्हें भोजन तैयार करने की प्रक्रिया में भी शामिल किया जा सकता है। इसके लिए उनकी उम्र के अनुसार छोटी-छोटी जिम्मेदारियां दें, जैसे फल और सब्जियां धोना, प्लेट या नैपकिन टेबल पर रखना और दो हेल्दी विकल्पों में से अपनी पसंद का खाना चुनना। इससे बच्चे की भोजन में रुचि बढ़ सकती है और उसमें आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित होती है। हालांकि, छोटे बच्चों को गैस, चाकू और गर्म बर्तनों से दूर रखें। उन्हें केवल ऐसे काम दें, जिन्हें वे सुरक्षित तरीके से कर सकें। जब बच्चे भोजन तैयार करने में अपनी भागीदारी महसूस करते हैं, तो वे नई चीजें चखने के लिए भी उत्साहित हो सकते हैं।





4. खाने को मजेदार बनाएं

 

बच्चों को खाना खिलाते समय उसकी प्रस्तुति पर भी ध्यान देना जरूरी है। भोजन स्वादिष्ट होने के साथ देखने में आकर्षक हो, तो बच्चे उसे खाने में ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं। इसके लिए फल, सब्जियों, रोटी या सैंडविच को अलग-अलग आकार में काटकर प्लेट में सजा सकते हैं। 
स्टार, हार्ट और फूल जैसी शेप बच्चों को आकर्षित कर सकती हैं। इसके अलावा, खाने में गाजर, खीरा, पनीर, केला और स्ट्रॉबेरी जैसे अलग-अलग रंगों के फूड शामिल करें। बच्चे की पसंदीदा प्लेट, कटोरी और चम्मच का इस्तेमाल भी खाने के समय को मजेदार बना सकता है। हालांकि, एक बार में प्लेट में बहुत ज्यादा खाना न परोसें। शुरुआत कम मात्रा से करें और जरूरत पड़ने पर दोबारा खाना दें।



रिलेशनशिप टिप्स: हर बात पर पार्टनर से करते हैं सवाल? कहीं कमजोर तो नहीं हो रहा आपका रिश्ता 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed