फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Raksha Bandhan 2026 Home Prep: 5 Things You Should Do Before Guest Coming

रक्षाबंधन 2026: राखी की तैयारी में न करें ये गलती, पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम

Thu, 27 Aug 2026 01:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Aug 2026 01:53 PM IST
सार

Raksha Bandhan 2026 Home Prep : अगर आज ही तैयारी कर लेंगे तो कल यानी रक्षाबंधन के दिन मेहमानों के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा । आप बाकि के कामों से फ्री होकर त्योहार का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 Home Prep: 5 Things You Should Do Before Guest Coming
रक्षाबंधन की तैयारी - फोटो : Ai

विस्तार

Raksha Bandhan 2026: कल यानी 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ भाई-बहन के प्यार का दिन नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ मिलने-जुलने और खुशियां बांटने का भी खास मौका होता है। रक्षाबंधन पर अक्सर बुआ, बहनें और दूसरे रिश्तेदार घर आते हैं। ऐसे में अगर आपके घर भी मेहमान आने वाले हैं तो त्योहार की तैयारियां आखिरी समय पर करने के बजाय आज से ही शुरू कर देना बेहतर है। थोड़ी-सी तैयारी से घर साफ-सुथरा, व्यवस्थित और मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार नजर आएगा।

विज्ञापन


अगर आज ही तैयारी कर लेंगे तो कल यानी रक्षाबंधन के दिन मेहमानों के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा । आप बाकि के कामों से फ्री होकर त्योहार का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


1. घर की सफाई और सजावट करें

  • सबसे पहले घर के उन हिस्सों की सफाई करें जहां मेहमान ज्यादा बैठेंगे।
  • ड्राइंग रूम, डाइनिंग एरिया और पूजा की जगह को व्यवस्थित करें।
  • फूलों, बंदनवार या छोटी लाइट्स से सजावट करके त्योहार वाला माहौल बनाया जा सकता है।



2. मेहमानों के लिए जरूरी सामान तैयार रखें

  • बुआ और बहनों के आने से पहले बेडशीट, तौलिया और जरूरी सामान तैयार रखें।
  • इससे मेहमानों के आने पर आपको भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।


3. खाने का मेन्यू तय करें

  • रक्षाबंधन के दिन क्या बनाना है, इसकी सूची पहले बना लें।
  • मिठाई, नमकीन, नाश्ता और मुख्य भोजन के लिए जरूरी सामान समय रहते खरीद लें।
  • त्योहार के लंच, डिनर के लिए पहले से तैयारी कर लें। 


4. पूजा और राखी की तैयारी करें

  • राखी, रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और पूजा की थाली पहले से तैयार कर लें।
  • इससे राखी बांधने के समय कोई चीज ढूंढनी नहीं पड़ेगी।


5. घर का माहौल खुशहाल बनाएं

  • सबसे जरूरी है कि मेहमानों के स्वागत में अपनापन नजर आए।
  • पुराने फोटो निकालकर परिवार के साथ यादें साझा करें।
  • बच्चों के लिए छोटे गेम रखें और मिलकर त्योहार का आनंद लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed