फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Using food if you also get children to do work by luring parents should change this habit

पेरेंटिंग टिप्स: बच्चों को हर बात पर खाने की चीज का लालच देना पड़ सकता है भारी, हो जाएं सावधान

Wed, 21 Oct 2026 04:23 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 21 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

Parenting Tips: बच्चों से अपनी बात मनवाने या उन्हें कोई काम करने के लिए तैयार करने के लिए कई माता-पिता चॉकलेट, खिलौने और आइसक्रीम जैसी चीजों का लालच देते हैं। लेकिन हर बार किसी काम के बदले इनाम देने की आदत बच्चों की सोच और व्यवहार को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन
Using food if you also get children to do work by luring parents should change this habit
बच्चों को टॉफी और खिलौनों का लालच देना कितना सही - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Parenting Tips In Hindi: कई माता-पिता अक्सर अपने बच्चों से कोई काम करने या अपनी बात मानने के लिए चॉकलेट, खिलौने और आइसक्रीम जैसी चीजों का वादा कर देते हैं। शुरुआत में यह तरीका आसान लगता है, क्योंकि बच्चे जल्दी बात मान लेते हैं। लेकिन अगर हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी पूरी करने के बदले उन्हें कुछ देने का वादा किया जाए, तो वे काम को अपनी जिम्मेदारी समझने के बजाय इनाम से जोड़ सकते हैं। ऐसे में बच्चे बिना किसी चीज की उम्मीद किए काम करने में कम रुचि दिखा सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चों को कभी इनाम देना ही गलत है। जरूरी है कि माता-पिता इनाम और प्रोत्साहन के बीच संतुलन बनाए रखें, बच्चों के प्रयासों की तारीफ करें और उन्हें धीरे-धीरे अपनी जिम्मेदारियां समझना सिखाएं।

विज्ञापन



बार-बार लालच देने से बिगड़ सकती हैं बच्चों की आदतें

बच्चों से हर काम करवाने के लिए टॉफी, चॉकलेट या खिलौनों का लालच देना उनकी आदतों को प्रभावित कर सकता है। धीरे-धीरे बच्चे हर काम के बदले किसी इनाम की उम्मीद करने लगते हैं। जब उन्हें उनकी पसंद की चीज नहीं मिलती, तो वे काम करने से मना कर सकते हैं या जिद करने लगते हैं। ऐसे में कई बार माता-पिता बच्चे की जिद के आगे झुककर उनकी मांग पूरी कर देते हैं। इससे बच्चे को यह समझ आ सकता है कि जिद करने पर उसकी बात मान ली जाएगी। इसलिए माता-पिता को हर काम के बदले चीजें देने के बजाय बच्चों को प्यार से समझाना और उनकी अच्छी कोशिशों की सराहना करना चाहिए।

विज्ञापन



बड़े होने पर निराशा का कारण बन सकता है लालच

विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से ही हर काम के बदले इनाम पाने की आदत बच्चों की सोच और व्यवहार को प्रभावित कर सकती है। बड़े होने पर जब उन्हें हर काम के लिए कोई इनाम या फायदा नहीं मिलता, तो वे निराश महसूस कर सकते हैं। कई बार उन्हें लग सकता है कि उनकी मेहनत की कद्र नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति उनके आत्मविश्वास और मनोबल पर असर डाल सकती है। इसलिए माता-पिता के लिए जरूरी है कि वे बच्चों को बचपन से ही जिम्मेदारी निभाने, बिना किसी इनाम की उम्मीद के प्रयास करने और अपनी मेहनत का महत्व समझने की सीख दें। इससे बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में मदद मिल सकती है।




पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे के बेहतर विकास में मदद करेंगे स्मार्ट और मॉडर्न पेरेंटिंग के ये असरदार तरीके
 

गलत आदतों की छूट, भविष्य पर चोट
बच्चों को गलत काम करने से रोकने के लिए टॉफी या दूसरे इनाम का लालच देना उनकी आदतों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। धीरे-धीरे बच्चे सही व्यवहार को अपनी जिम्मेदारी समझने के बजाय इनाम से जोड़ने लगते हैं। ऐसे में भविष्य में वे अपनी गलती को सही ठहराते हुए कह सकते हैं कि जब उन्हें कुछ मिला ही नहीं, तो उन्होंने गलत काम क्यों न किया? इसलिए बच्चों को केवल इनाम का लालच देने के बजाय सही और गलत के बीच का अंतर समझाना जरूरी है, ताकि उनमें जिम्मेदारी और आत्म-अनुशासन की भावना विकसित हो सके।


लालच और इनाम के बीच का अंतर समझना जरूरी
अच्छी आदतें विकसित करने के लिए छोटे-छोटे इनाम देना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर जिद या गलत व्यवहार को रोकने के लिए लालच देना बच्चे की आदतों पर गलत असर डाल सकता है। जब बच्चा हर बात मनवाने के लिए किसी इनाम की उम्मीद करने लगे, तो उसके लिए सही व्यवहार भी एक सौदा बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता समझें कि बच्चे को प्रोत्साहित करना कहां सही है और लालच देकर अपनी बात मनवाना कहां नुकसानदायक हो सकता है।

 

पेरेंटिंग टिप्स: बच्चे का स्क्रीन टाइम करना है कम? सबसे पहले माता-पिता बदलें अपनी ये आदतें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed