भारत धार्मिक मान्यताओं और पवित्र मंदिरों से बसा देश है, जहां लोग ईश्वर की आराधना करते हैं। यहां कई सारे प्राचीन और पवित्र मंदिर हैं, इनमें भगवान भोलेनाथ के मंदिरों की महिला ही अपार है। कई भक्त हर साल भगवान शिव के इन मंदिरों, शिवालयों में हर साल लाखों की संख्या में जाते हैं। इन्हीं पवित्र शिवालयों में भोलेनाथ के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भी हैं। इन ज्योतिर्लिंगों का महत्व सबसे अधिक है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव ज्योति के रूप में स्वयं विराजमान हैं। ये सभी ज्योतिर्लिंग भारत के अलग अलग राज्यों में स्थित हैं। इन ज्योतिर्लिंगों के अगर आप दर्शन करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इन 12 ज्योतिर्लिंगों का क्या नाम है और ये कहां स्थित है। सबसे ज्यादा ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में स्थित हैं। सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए उनके बारे में जान लीजिए, क्या है 12 ज्योतिर्लिंगों की महिला और कहां स्थित है शिव के ज्योतिर्लिंग।
{"_id":"5ea6fc2a70c71509837117dd","slug":"12-jyotirlinga-images-with-name-and-place-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 Jyotirlinga: ये हैं भगवान शिव के पवित्र 12 ज्योतिर्लिंग, जानें देश की किन जगहों पर हैं स्थित","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
12 Jyotirlinga: ये हैं भगवान शिव के पवित्र 12 ज्योतिर्लिंग, जानें देश की किन जगहों पर हैं स्थित
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
- गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यहां पर देवताओं द्वारा बनवाया गया एक पवित्र कुंड भी है, जिसे सोमकुण्ड या पापनाशक-तीर्थ कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (आंध्र प्रदेश)
- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित है।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)
- मध्य प्रदेश स्थित के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन होने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)
- मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में शिव का यह पावन धाम स्थित है। इंदौर शहर के पास जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ॐ का आकार बनता है।
