सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Bakrid 2026 Holiday Best Places For kids In Summer Family Outing Garmi Me Bachcho Ko Kahan Ghumaye

Bakrid 2026: बच्चों को आज कहां घुमाने ले जाएं? तेज धूप और हीट स्ट्रोक से बचाते हुए ये जगहें रहेंगी बेस्ट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 28 May 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Best Places For kids In Summer : अगर आप बकरीद की छुट्टी पर बच्चों को घुमाने ले जाने की सोच रहे हैं, तो ऐसी जगह चुनें जहां तेज धूप कम हो, बच्चों को हीट स्ट्रोक का खतरा न हो और परिवार आराम से समय बिता सके। वाटर पार्क, इनडोर गेमिंग जोन, माॅल इंटरटेनमेंट एरिया, मछली घर, संग्रहालय और शाम को बागीचे की सैर जैसी जगहें आज के मौसम में सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं।

Bakrid 2026 Holiday Best Places For kids In Summer Family Outing Garmi Me Bachcho Ko Kahan Ghumaye
गर्मी की छुट्टी में कहां घूमने जाएं - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Garmi Me Bachcho Ko Kahan Ghumaye: बकरीद की छुट्टी आते ही परिवार बच्चों को कहीं बाहर घुमाने ले जाने का प्लान बनाता है। लेकिन इस समय उत्तर भारत समेत कई इलाकों में तेज धूप, लू और बढ़ता तापमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। खासकर छोटे बच्चों में हीद स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आउटिंग का प्लान बनाते समय मौसम और बच्चों की सेहत दोनों को प्राथमिकता दी जाए।



अगर आप भी सोच रहे हैं कि आज बच्चों को कहां घुमाने ले जाएं, तो ऐसी जगह चुनें जहां धूप कम हो, ठंडा वातावरण मिले और बच्चे बिना थके एंजॉय कर सकें। इनडोर जगहें, पानी की एक्टिविटीज और शाम को आउटिंग इस मौसम में सबसे सुरक्षित मानी जा रही हैं। सही समय और सही जगह चुनकर आप बकरीद की छुट्टी को यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरीद की छुट्टी को खास बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत दूर जाएं। सही समय, सुरक्षित जगह और बच्चों की हेल्थ का ध्यान रखते हुए आप परिवार के साथ शानदार दिन बिता सकते हैं। इस गर्मी में आउटडोर की बजाय इनडोर और शाम में आउटिंग ज्यादा बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

 


बकरीद की छुट्टी पर बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट आइडियाज

 

इनडोर मनोरंजन सेंटर

तेज धूप से बचने के लिए इनडोर प्ले जोन सबसे बेहतर विकल्प है। यहां बच्चे गेम्स, ट्रैम्पोलिन और एक्टिविटी एरिया में मजे कर सकते हैं।


पानी वाली एक्टिविटीज का मजा लें

आज एक दिन की छुट्टी पर वाटर पार्क या पूल जा सकते हैं। यह जगहें गर्मी से राहत देने के साथ बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।


शाम में पिकनिक करें प्लान

शाम के समय पार्क, बागीचे या झील किनारे घूमने जा सकते हैं। ऐसी जगहों पर परिवार के साथ आउटिंग के लिए शानदार विकल्प हो सकता है।


माॅल आउटिंग रहेगा सहज

गर्मी में माॅल जाना बेहतर आइडिया हो सकता है। एसी माहौल में फूड कोर्ट, मूवी और किड्स जोन एक साथ मिल जाते हैं।  ये जगहें बच्चों को गर्मी से बचाते हुए एंटरटेनमेंट भी देती हैं।


शाॅर्ट ड्राइव और आइस क्रीम स्टाॅप 


अगर ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो परिवार के साथ शाम में ड्राइव और आइस क्रीम आउटिंग भी बच्चों को खुश कर सकती है।


तेज धूप में बच्चों को बाहर ले जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

 
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर जाने से बचें

  • बच्चों को हल्के और कॉटन कपड़े पहनाएं

  • पानी, ORS और जूस साथ रखें

  • टोपी और चश्मा जरूर पहनाएं

  • लगातार धूप में खेलने न दें


गर्मी में फैमिली आउटिंग के लिए सबसे सुरक्षित क्या है?


सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे के बाद का समय सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस दौरान तापमान कम रहता है और हीट स्ट्रोक का खतरा भी घट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed