Lakes In India: जानिए भारत की खूबसूरत झीलों के बारे में...
डल झील, जम्मू कश्मीर
- जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। भारत के इस खूबसूरत राज्य की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है यहां पर स्थित डल झील। ये खूबसूरत झील हर मौसम में अलग-अलग नजारों के साथ बेहद ही सुंदर नजर आती है। ठंड में ये झील पूरी तरह से जम जाती है। डल झील 15 किलोमीटर के दायर में फैली हुई है।
चंद्रताल लेक, स्पीति
- चंद्रताल लेक स्पीति में स्थित है। इसकी खूबसूरती की बात ही निराली है। चंद्रताल लेक चंद्र झील के नाम से भी मशहूर है। चंद्र झील का रंग नीलमणि जैसा है। इस झील की आकृति चंद्रमा के समान है और ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
पिछोला लेक, उदयपुर
- उदयपुर भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर स्थित पिछोला झील उदयपुर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। पिछोला झील 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमिटर चौड़ी है। सिटी पैलेस से इस झील का सुंदर नजारा देखने लायक होता है।
पैंगोंग त्सो, लद्दाख
- पैंगोंग त्सो झील भारत की अनोखी झीलों में से एक है। लेह से इस झील तक पहुंचने में पांच घंटे का समय लगता है। पैंगोंग झील के आसपास थ्री इडियटस फिल्म की सूटिंग भी हुई थी।