फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   What Is Winter Arc? The Viral Lifestyle Trend That Can Transform Your Daily Routine

विंटर आर्क क्या है? 90 दिनों का ये चैलेंज बदल सकता है आपकी डेली रूटीन

Wed, 30 Sep 2026 04:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Sep 2026 04:52 PM IST
सार

What Is Winter Arc: विंटर आर्क मुख्य रूप से सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुआ एक सेल्फ इम्प्रूवमेंट औऱ लाइफस्टाइल ट्रेंड है। इसमें लोग सर्दियों के दौरान कुछ व्यक्तिगत लक्ष्य तय करते हैं और कई हफ्तों तक उन पर नियमित रूप से काम करने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
What Is Winter Arc? The Viral Lifestyle Trend That Can Transform Your Daily Routine
विंटर आर्क क्या है - फोटो : AI

विस्तार

Winter Arc 2026: सोशल मीडिया पर इन दिनों विंटर आर्क शब्द काफी चर्चा में है। अगर आपने इंस्टाग्राम, टिकटाॅक या दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों को सर्दियों के दौरान अपनी लाइफस्टाइल बदलने, फिटनेस पर ध्यान देने और रोजाना की आदतों को बेहतर बनाने की बातें करते देखा है, तो संभव है कि आप विंटर आर्क ट्रेंड से रूबरू हुए हों। लेकिन आखिर विंटर आर्क है क्या और लोग इसे इतना पसंद क्यों कर रहे हैं?

विज्ञापन


विंटर आर्क को आमतौर पर सर्दियों के महीनों में खुद पर काम करने और अपनी दिनचर्या को अधिक व्यवस्थित बनाने वाले एक सेल्फ-इम्प्रूवमेंट ट्रेंड के रूप में देखा जाता है। इसका कोई एक आधिकारिक नियम नहीं है। अलग-अलग लोग इसमें अपनी जरूरत के अनुसार लक्ष्य शामिल करते हैं। किसी के लिए इसका मतलब नियमित एक्सरसाइज करना हो सकता है, तो कोई पढ़ाई, करियर, नींद, खान-पान या स्क्रीन टाइम को बेहतर करने पर ध्यान दे सकता है।
विज्ञापन


इस ट्रेंड का मूल विचार यह है कि सर्दियों के कुछ महीनों को आराम और टालमटोल में बिताने के बजाय छोटे-छोटे सकारात्मक बदलावों के लिए इस्तेमाल किया जाए। अपनी क्षमता और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के अनुसार छोटे और असल गोल्स बनाना ज्यादा व्यावहारिक तरीका हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंटर आर्क आखिर है क्या?

विंटर आर्क कोई मेडिकल या आधिकारिक फिटनेस प्रोग्राम नहीं है। यह मुख्य रूप से सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुआ एक सेल्फ इम्प्रूवमेंट औऱ लाइफस्टाइल ट्रेंड है। इसमें लोग सर्दियों के दौरान कुछ व्यक्तिगत लक्ष्य तय करते हैं और कई हफ्तों तक उन पर नियमित रूप से काम करने की कोशिश करते हैं।

90-दिनों के चैलेंज से क्यों जोड़ा जाता है?

सोशल मीडिया पर विंटर आर्क को अक्सर लगभग 90 दिनों की अवधि से जोड़ा जाता है। इसका मकसद एक साथ बहुत बड़े बदलाव करने के बजाय कई हफ्तों तक छोटी-छोटी आदतों को दोहराना है। हालांकि 90 दिन कोई अनिवार्य नियम नहीं है।

विंटर आर्क कौन-कौन से लक्षय रखे जा सकते हैं?

आप अपनी जरूरत के हिसाब से लक्ष्य चुन सकते हैं, जैसे:

  • रोज कुछ समय एक्सरसाइज या वॉक करना

  • सोने और जागने का समय नियमित करना

  • किताब पढ़ना

  • पढ़ाई या काम के लिए डेली फोकस टाइम तय करना

  • स्क्रीन टाइम कम करना

  • घर और कमरे को व्यवस्थित रखना

  • पर्याप्त पानी पीना

  • अपनी पसंद का कोई नया स्किल सीखना


सुबह की रूटीन पर दें ध्यान

विंटर आर्क का एक लोकप्रिय हिस्सा माॅर्निंग रूटीन भी है। सुबह उठने के बाद कुछ समय मोबाइल से दूर रहना, पानी पीना, हल्की स्ट्रेचिंग करना और दिन के जरूरी कामों की योजना बनाना दिन को व्यवस्थित करने में मदद कर सकता है।


फिटनेस के साथ रिकवरी भी जरूरी

अगर विंटर आर्क में फिटनेस लक्ष्य शामिल कर रहे हैं तो रोज बहुत कठिन वर्कआउट करना जरूरी नहीं है। वॉकिंग, स्ट्रेचिंग या अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम भी रूटीन का हिस्सा हो सकती है। पर्याप्त आराम और नींद को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।


इसे तनाव नहीं, पर्शनल ग्रोथ बनाएं

विंटर आर्क का सबसे उपयोगी तरीका यह हो सकता है कि इसे दूसरों से तुलना करने के बजाय अपने लिए इस्तेमाल किया जाए। सोशल मीडिया पर दिखने वाली अत्यधिक प्रोडक्टिव रूटीन हर व्यक्ति के लिए रियलिस्टिक नहीं होतीं। छोटे, मापने और प्राप्त करने योग्य लक्ष्य बनाना लंबे समय तक रूटीन बनाए रखने में मदद कर सकता है।


विंटर आर्क को कैसे शुरू करें?

शुरुआत में केवल 2-3 गोल चुनें। उदाहरण के लिए रोज 20-30 मिनट वाॅक, रात को समय पर सोना और 15 मिनट पढ़ना। कुछ हफ्तों तक इन्हें लगातार करने के बाद जरूरत के अनुसार नए गोल जोड़े जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed