फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Chandra Grahan 2026 Live: शुरू हुआ आंशिक चंद्र ग्रहण, 09 बजकर 43 मिनट पर रहेगा सबसे प्रभावी

Fri, 28 Aug 2026 09:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 09:36 AM IST
खास बातें

Chandra Grahan 2026 Date and Time: आंशिक चंद्र ग्रहण आरंभ हो चुका है। आंशिक चंद्र ग्रहण का चरण करीब 3 घंटे 16 मिनट तक चलेगा, और ग्रहण का चरम काल सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर रहेगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2026 live date and time visibility in India lunar eclipse sutak kaal updates in hindi
चंद्र ग्रहण 2026  - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

09:30 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान

  • वृषभ राशि:आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, बिना सोचे-समझे निवेश न करें और गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें।
  • कर्क राशि: घर-परिवार में तनाव की संभावना, बातचीत में संयम बरतें और गुस्से से बचें।
  • सिंह राशि: कार्यस्थल पर दबाव बढ़ेगा, जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर फैसले लें।
  • वृश्चिक राशि: काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, प्राथमिकता तय कर धैर्य से काम पूरा करें।
  • मीन राशि: स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में सतर्कता जरूरी, वाणी पर संयम रखें और फिजूलखर्ची से बचें।
09:19 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण और ज्योतिष की मान्यता

ज्योतिष गणना के अनुसार, वर्ष का यह आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में घटित हो रहा है, जहां चंद्रमा के साथ राहु की भी मौजूदगी रहेगी। इसके साथ ही चंद्रमा पर सूर्य, बुध और केतु की सप्तम दृष्टि भी पड़ रही होगी, जिससे ग्रहों का यह समीकरण और जटिल बन जाता है। वहीं दूसरी ओर, उग्रता और आक्रामकता के प्रतीक माने जाने वाले मंगल ग्रह मिथुन राशि में विचरण कर रहे होंगे, जबकि शनि देव मीन राशि में वक्री चाल से गोचर करेंगे। इसी बीच बृहस्पति ग्रह भी अतिचारी अवस्था में गति कर रहे होंगे। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ग्रहों की यह विशेष स्थिति इस चंद्र ग्रहण को उन क्षेत्रों और देशों के लिए अधिक असरदार बना देगी, जहां यह ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
09:16 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का देश दुनिया पर असर

चंद्र ग्रहण के समय अमेरिका की राजधानी की कुंडली में वृषभ लग्न उदय हो रहा होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस कुंडली के दशम भाव में चंद्रमा और राहु एक साथ स्थित होंगे, जबकि चतुर्थ भाव यानी सिंहासन स्थान पर बुध और सूर्य की दृष्टि पड़ रही होगी। इसके अलावा मंगल की सातवीं दृष्टि और शनि की दसवीं दृष्टि भी इस कुंडली पर प्रभावी रहेगी। इन ग्रह स्थितियों के आधार पर ज्योतिषियों का मानना है कि आने वाले एक महीने में अमेरिका में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी रह सकती है। साथ ही कुछ जनआंदोलन और सामाजिक-राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति भी बन सकती है।

09:14 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: कैसा दिख रहा है आंशिक चंद्र ग्रहण

जिन क्षेत्रों में आसमान साफ है, वहां चंद्रमा के जिस हिस्से पर पृथ्वी की छाया पड़ चुकी है, उस पर लाल-नारंगी या तांबे जैसा रंग नजर आने लगा है। हालांकि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं है, फिर भी चंद्रमा का करीब 96 प्रतिशत भाग पृथ्वी की गहरी छाया की चपेट में आने वाला है, जिससे यह रंग परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
08:57 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: ग्रहण के बीच राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस चंद्र ग्रहण का भारत पर कोई असर नहीं है, इसलिए भाई की कलाई पर राखी बांधने का सबसे उत्तम समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दोपहर में अभिजीत मुहूर्त यानी 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट के बीच भी राखी बांधी जा सकती है। हालांकि उदया तिथि होने के कारण पूरे दिन राखी बांधना शास्त्र सम्मत है, फिर भी सुबह का समय सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है।
08:49 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण में राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

  • मेष राशि: "ॐ अं अंगारकाय नमः" अथवा "ॐ हं हनुमते नमः" का जाप करें।
  • वृषभ राशि: "ॐ शुं शुक्राय नमः" या फिर "ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः" मंत्र का उच्चारण करें।
  • मिथुन राशि: "ॐ बुं बुधाय नमः" अथवा "ओम गं गणपतये नमो नमः" जाप करना शुभ रहेगा।
  • कर्क राशि: "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें, या फिर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना विशेष लाभकारी होगा।
  • सिंह राशि: "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र के साथ-साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना उत्तम रहेगा।
  • कन्या राशि: "ॐ बुं बुधाय नमः" या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
  • तुला राशि: "ॐ शुं शुक्राय नमः" मंत्र का उच्चारण करना शुभ रहेगा।
  • वृश्चिक राशि: "ॐ कुं कुजाय नमः", "ॐ मंगलाय नमः" अथवा सुंदरकांड का पाठ करना फलदायी होगा।
  • धनु राशि: "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का जाप करें, या फिर अपने गुरु मंत्र का पाठ करना उचित रहेगा।
  • मकर राशि: "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप विशेष लाभकारी रहेगा।
  • कुंभ राशि: "ॐ शं शनैश्चराय नमः" या "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का उच्चारण करें।
  • मीन राशि: "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:32 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

  • मेष राशि- यह चंद्र ग्रहण आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में लगेगा, जिसका संबंध आमदनी और इच्छापूर्ति से होता है। इस ग्रहण का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको मानसिक सुख की अनुभूति होगी और कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है। आमदनी के नए-नए साधन भी बन सकते हैं। इस शुभ फल को बनाए रखने के लिए छोटे बच्चों को दूध से बनी कोई चीज खिलाना लाभकारी रहेगा।
  • कर्क राशि- यह ग्रहण आपके आठवें भाव में लगेगा, जिसका संबंध आयु से जुड़ा होता है। इसके प्रभाव से आपकी आयु में वृद्धि होने के योग बनेंगे, साथ ही धन लाभ भी संभव है। हालांकि व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है और जरूरी कार्यों में खर्च भी होगा। शुभ फल पाने के लिए घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें।
  • वृश्चिक राशि- यह ग्रहण आपके चौथे भाव में लगेगा, जो माता, भूमि, भवन और वाहन जैसे विषयों से संबंधित है। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलने के आसार हैं। धन प्राप्ति के अवसर भी बनेंगे, वाहन खरीदने का विचार बन सकता है और संपत्ति-भवन संबंधी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। इस शुभ स्थिति को बनाए रखने के लिए मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करना उत्तम रहेगा।
08:28 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण की पौराणिक कथा

स्कंद पुराण के अनुसार, समुद्र मंथन से निकले अमृत को देवताओं को पिलाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया। यह देख राक्षस स्वरभानु चुपके से देवता का रूप धारण कर देवताओं की पंक्ति में जा बैठा और अमृत पीने लगा। सूर्य और चंद्रमा ने उसकी यह चालाकी पहचान ली और विष्णु जी को सच्चाई बता दी। क्रोधित होकर विष्णु जी ने अपने सुदर्शन चक्र से स्वरभानु का सिर धड़ से अलग कर दिया। चूंकि वह अमृतपान कर चुका था, इसलिए उसकी मृत्यु नहीं हुई।  उसका सिर राहु और धड़ केतु कहलाया। इसी शत्रुता के कारण राहु-केतु सूर्य और चंद्रमा को समय-समय पर ग्रहण के रूप में ग्रसित करते हैं।

08:24 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: क्या भारत के किसी भी शहर में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

28 अगस्त यानी आज का चंद्र ग्रहण एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण है, यानी इस दौरान चंद्रमा का पूरा हिस्सा नहीं बल्कि केवल कुछ भाग ही पृथ्वी की छाया में आएगा। यह ग्रहण दक्षिण-पश्चिम एशिया के कई देशों जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से, ईरान, इराक और अरब क्षेत्र से देखा जा सकेगा। इसके अलावा यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के साथ-साथ हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी यह ग्रहण नजर आएगा। हालांकि इतने व्यापक क्षेत्रों में दिखाई देने के बावजूद भारत के किसी भी राज्य से आज का यह चंद्र ग्रहण देखा नहीं जा सकेगा।
08:19 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: आंशिक चंद्र ग्रहण समय

28 अगस्त 2026 को यह चंद्र ग्रहण आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू हो चुका है और इसकी समाप्ति सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगी। इस तरह यह आंशिक चंद्र ग्रहण कुल 3 घंटे 18 मिनट तक चलेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed