फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs ENG Live Score: भारत को सातवां झटका, अक्षर पटेल दो रन बनाकर आउट; सैम करन को चौथी सफलता मिली

Sun, 19 Jul 2026 11:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Jul 2026 11:39 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs England (IND vs ENG) 3rd ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
IND vs ENG ODI Live Score: Today Match India vs England 3rd ODI Scorecard Ball by Ball Updates in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:39 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को सातवां झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने विल जैक्स के हाथों अक्षर पटेल को कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब गुरनूर बराड़ का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं।
11:33 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को बोल्ड किया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। अब अक्षर का साथ देने गुरनूर बराड़ आए हैं।
विज्ञापन
11:27 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह 60 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।
11:20 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: श्रेयस खाता खोले बिना आउट

श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। सैम करन ने श्रेयस को अपना शिकार बनाया जो चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 
11:17 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: ईशान किशन आउट

भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा है। सैम करन ने ईशान को आउट किया जो 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 
11:07 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया। कोहली ने 46 गेंदों पर पचासा पूरा किया। तीनों प्रारूप मिलाकर लॉर्ड्स में कोहली का यह पहला अर्धशतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:53 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा आउट

भारत को रोहित शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा है। जैकब बेथेल ने रोहित को अपना शिकार बनाया जो 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई। 
10:46 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: रोहित-कोहली की शतकीय साझेदारी

रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इस साझेदारी में रोहित ने अब तक 60 और कोहली ने 36 रनों का योगदान दिया है। 
10:16 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा का शतक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया है। रोहित ने 84 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 34वां शतक पूरा किया। रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 32वें ओवर तक 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 
10:06 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: रोहित-कोहली की साझेदारी

रोहित और कोहली के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे भारत का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और शतक बनाने के करीब पहुंच गए हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed