IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराया, तीसरे वनडे में रोहित का शतक और विराट का पचासा
{"_id":"6a5c85001fde8f3ff507e17e","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-india-vs-england-3rd-odi-2025-match-at-lords-stadium-news-in-hindi-2026-07-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराया, तीसरे वनडे में रोहित का शतक और विराट का पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
खास बातें
इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 27 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:57 PM, 19-Jul-2026
इंग्लैंड ने जीता मुकाबला
सैम करन की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 27 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी। उनके लिए रोहित शर्मा ने शानदार 138 रनों की पारी खेली जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।11:39 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को सातवां झटका
भारत को सातवां झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने विल जैक्स के हाथों अक्षर पटेल को कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब गुरनूर बराड़ का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं।
विज्ञापन
11:33 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को छठा झटका
भारत को छठा झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को बोल्ड किया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। अब अक्षर का साथ देने गुरनूर बराड़ आए हैं।11:27 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को पांचवां झटका
भारत को पांचवां झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह 60 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।11:20 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: श्रेयस खाता खोले बिना आउट
श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। सैम करन ने श्रेयस को अपना शिकार बनाया जो चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।11:17 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: ईशान किशन आउट
भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा है। सैम करन ने ईशान को आउट किया जो 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया। कोहली ने 46 गेंदों पर पचासा पूरा किया। तीनों प्रारूप मिलाकर लॉर्ड्स में कोहली का यह पहला अर्धशतक है।10:53 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा आउट
भारत को रोहित शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा है। जैकब बेथेल ने रोहित को अपना शिकार बनाया जो 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई।10:46 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: रोहित-कोहली की शतकीय साझेदारी
रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इस साझेदारी में रोहित ने अब तक 60 और कोहली ने 36 रनों का योगदान दिया है।10:16 PM, 19-Jul-2026