फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू, केलिस नधलोवु और बिलव्ड बिजा; भारत ने गेंदबाजी चुनी

Fri, 16 Oct 2026 07:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 16 Oct 2026 07:07 PM IST
खास बातें

Women’s Live Cricket Score, IND W vs ZIM W 1st T20 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
IND W vs ZIM W T20 Live Score: India vs Zimbabwe Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi
स्मृति मंधाना - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

07:06 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू

जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। केलिस नधलोवु और बिलव्ड बिजा क्रीज पर मौजूद हैं।
06:36 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

जिम्बाब्वे: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, मिचेल मावुंगा, न्याशा ग्वानज़ुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा।
विज्ञापन
06:35 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि आज बल्लेबाज निकी प्रसाद डेब्यू करेंगी।
05:46 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे के लिए अहम क्यों है सीरीज?

यह सीरीज जिम्बाब्वे के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उसकी टीम ने हाल में वेस्टइंडीज को वनडे मैच में हराया था जिससे वह आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम की कप्तानी जोसेफिन नकोमो करेंगी। टी20 मैचों के बाद दोनों टीमें वडोदरा में तीन वनडे मैच खेलेंगी।
05:46 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: क्या है भारत के लिए चिंता का विषय?

पिछले कुछ समय में भारत का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा है और टीम को इस विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है। अगर गेंदबाजी विभाग की बात करें तो नंदनी शर्मा का प्रदर्शन सकारात्मक पहलू रहा है। लेकिन अगर संपूर्ण तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो उन्हें अपना प्रभाव छोड़ने के लिए अधिक बेहतर प्रदर्शन करना होगा। स्पिन गेंदबाजी भारत की ताकत रही है, जिसमें युवा श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया है जबकि बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए लेग-ब्रेक गेंदबाज प्रेमा रावत को अधिक अवसर दिए जाने चाहिए। टीम में शामिल नए चेहरों में निक्की प्रसाद और जिंतिमानी कलिता शामिल हैं।
05:46 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: बीच के ओवरों में संघर्ष करते दिखे हैं भारतीय बल्लेबाज

अगर भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है लेकिन भारतीय बल्लेबाज बीच के ओवर में संघर्ष करते रहे हैं। भारत को अभी तीसरे नंबर के लिए एक अदद बल्लेबाज की तलाश है। इसके अलावा पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। हरमनप्रीत अब टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेगी जिससे उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव और भी बढ़ जाएगा। भारत को निचले क्रम में ऋचा घोष का साथ देने के लिए कुछ और पावर हिटर तैयार करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:45 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: आज से होगी टी20 सीरीज की शुरुआत

भारत जब नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ नए युग की शुरुआत करेगा तो उसकी निगाह अपने खेल को और बेहतर बनाने पर होगी। यह पहला अवसर है जब भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम द्विपक्षीय सीरीज में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारतीय टीम ने हाल में एशियाई स्तर पर अपना दबदबा साबित किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषकर छोटे प्रारूप में उसे अभी काफी सुधार करने की जरूरत है।

भारत का टी20 विश्व कप में पिछले दो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था जिससे उसकी कमजोरी भी खुलकर सामने आ गई। टीम को अगर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को लगातार चुनौती देनी है तो उसे खेल के तीनों विभाग में सुधार करना होगा। भारत ने पिछले साल अपने घरेलू मैदान पर ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीता था, लेकिन अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी जीतना उसके लिए आसान नहीं होगा।
05:32 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू, केलिस नधलोवु और बिलव्ड बिजा; भारत ने गेंदबाजी चुनी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed