सब्सक्राइब करें
WI Inning
118/7 (15 ov)
Romario Shepherd 21(17)*
Jason Holder 24 (21)
South Africa elected to bowl

Live

SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार, शेफर्ड-होल्डर क्रीज पर; द.अफ्रीका को सात सफलताएं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Feb 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Today Live Cricket Score WI vs SA T20 World Cup Super 8 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप 2026 रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सेमीफाइनल के लिए जंग दिलचस्प हो चली है। आज सुपर-8 के अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टक्कर वेस्टइंडीज से है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत चाहेगा कि आज दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत हासिल करे, ताकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहे। दक्षिण अफ्रीका जीता तो लगभग सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, वेस्टइंडीज जीता तो उनकी सीट भी लगभग पक्की हो जाएगी, लेकिन इससे भारत की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।

WI vs SA T20 Live Score: T20 World Cup Super 8 West Indies vs South Africa Scorecard and Result News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:09 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: विंडीज का स्कोर 100 के पार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट मिल चुके हैं। विंडीज के लिए फिलहाल क्रीज पर शेफर्ड और होल्डर मौजूद हैं।
03:56 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका को सातवीं सफलता

कॉर्बिन बॉश ने दक्षिण अफ्रीका को सातवीं सफलता दिलाई है। बॉश ने मैथ्यू फोर्ड को अपना शिकार बनाया जो एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।
03:45 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को छठा झटका

लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। एनगिडी ने रोवैन पोवेल को पवेलियन की राह दिखाई जो 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।
03:36 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौटी

वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई है और 60 रन के स्कोर पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कॉर्बिन बॉश ने शेरफाने रदरफोर्ड को आउट कर विंडीज को पांचवां झटका दिया जो 10 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए।
03:21 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: चेज पवेलियन लौटे

लुंगी एनगिडी ने रोस्टन चेज को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथी सफलता दिलाई है। वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए हैं। चेज दो रन बनाकर आउट हुए।
03:20 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा

लुंगी एनगिडी ने ब्रेंडन किंग को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया है। किंग 11 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:13 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: हेटमायर पवेलियन लौटे

कगिसो रबादा ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया है। रबादा ने पहले होप को आउट किया और फिर शिमरॉन हेटमायर को पवेलियन की राह दिखाई। पहली ही गेंद पर हेटमायर का कैच कॉर्बिन बॉश ने छोड़ दिया था, लेकिन केशव महाराज ने यह भूल नहीं की। हेटमायर दो रन बनाकर आउट हुए।
03:10 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका

कगिसो रबादा ने शाई होप को आउट कर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया है। होप और किंग ने विंडीज को मजबूत शुरुआत दिलाई थी, लेकिन रबादा ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। होप छह गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।
03:01 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ के मुकाबले में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप के साथ ब्रेंडन किंग पारी का आगाज करने उतरे हैं।
02:35 PM, 26-Feb-2026

SA vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
  • दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed