फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Tiger Shroff Firing News Live: टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 18 Oct 2026 08:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Oct 2026 08:54 PM IST
खास बातें

Firing Incident On Tiger Shroff News: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है। हालांकि, अभिनेता सुरक्षित हैं। उन्हें चोट नहीं लगी है। मुंबई पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
firing incident On Tiger Shroff: Mumbai Police says Actor is safe Further investigation is underway
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:53 PM, 18-Oct-2026

मामले की जांच के लिए 15 टीमें गठित

डीसीपी मोहित गर्ग ने कहा, 'यह घटना उस समय हुई, जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से लौट रहे थे। उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। मुंबई पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है। फिलहाल करीब 15 टीमें इस मामले पर काम कर रही हैं। जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा। जैसा कि मैंने बताया, फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इस समय कितनी राउंड गोलियां चलाई गईं, इस बारे में विशेष जानकारी देना उचित नहीं होगा'।
08:45 PM, 18-Oct-2026

नानावटी अस्पताल में एडमिट टाइगर

गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। वे सुरक्षित हैं। वे सिर्फ चेकअप के लिए गए हैं।
विज्ञापन
08:43 PM, 18-Oct-2026

घटना पर जैकी श्रॉफ की टीम ने क्या कहा?

टाइगर श्रॉफ के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ की टीम ने कन्फर्म किया कि शूटिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ठीक हैं और सुरक्षित हैं। रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ के साथ हुई शूटिंग की घटना की खबरों के बाद जैकी श्रॉफ की टीम एक्टर का हालचाल जानने पहुंची। पूछताछ के जवाब में जैकी की टीम ने भरोसा दिलाया कि एक्टर सुरक्षित हैं और कहा, 'टाइगर ठीक हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद'।
08:40 PM, 18-Oct-2026

मुख्यमंत्री फडणवीस ने ली घटना की जानकारी 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
 
08:39 PM, 18-Oct-2026

पुलिस ने एरिया किया सील

पुष्पा पार्क में जहां फायरिंग हुई, वहां से 300-400 मीटर दूरी पर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने एरिया सील करके रास्ता बंद कर लिया है। बता दें कि पुष्पा पार्क जुहू पुलिस स्टेशन के नजदीक है। 
08:37 PM, 18-Oct-2026

टाइगर ने खुद दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया

गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद गाड़ी चलाकर दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। फुटबॉल मैच खेलकर घर लौटते समय गोलीबारी की यह घटना हुई। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे। मैदान के बाहर ही गोलीबारी हुई। एक्टर की गाड़ी पर सात गोलियां चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:32 PM, 18-Oct-2026

फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची

पुलिस ने घटनास्थल पर बैरिकेडिंग की है। फॉरेंसिक टीम की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं हैं। टीम आसपास से सबूत जुटा रही है। जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली की जाएंगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
08:31 PM, 18-Oct-2026

कितने बजे हुई गोलीबारी की घटना?

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस और जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया और जरूरी सबूत जुटाने का काम शुरू किया गया। जहां गोलीबारी हुई, उसके सामने ही एक क्लब है। गोलीबारी की घटना आज रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक के बाद एक दो गोलियां चलाई गईं। कुल सात राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है।
08:27 PM, 18-Oct-2026

टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने क्या कहा?

अमर उजाला ने गोलीबारी की घटना के संबंध में जब टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से संपर्क किया तो वे सुनकर चौंक गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
08:26 PM, 18-Oct-2026

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

समााचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है, गोलीबारी की घटना की खबर है। हालांकि, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है'।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed