फिर निशाने पर बॉलीवुड: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; सलमान खान का किया जिक्र
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग हुई है। तीन हमलावरों ने अभिनेता पर गोली चलाई। मुंबई पुलिस मामले की छानबीन पर जुट गई है। इसी बीच बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ले ली है। जानें यहा अब तक क्या हुआ?
विस्तार
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में गोलीबारी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रहे थे। मैदान के बाहर ही उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई। एक्टर की गाड़ी पर सात गोलियां चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।
गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर समेत दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया। फायरिंग में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर फिरदौस हैं। उनके बाएं हाथ में गोली लगी है।
मुंबई पुलिस ने बनाई 15 टीमें
गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस और जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया और जरूरी सबूत जुटाने का काम शुरू किया गया। जहां गोलीबारी हुई, उसके सामने ही एक क्लब है। गोलीबारी की घटना आज रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक के बाद एक दो गोलियां चलाई गईं। कुल सात राउंड फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। मामले में फोरेंसिक टीम ने उस जगह से सबूत इकट्ठा किए, जहां एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फायरिंग की घटना हुई थी।
इस खबर की लाइव अपडेट यहां पढ़ें: Tiger Shroff Firing News Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; हिरासत में एक संदिग्ध
हिरासत में एक संदिग्ध
घटना पर बयान जारी करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। आगे की जांच चल रही है'। घटना की जांच के लिए कुल 15 टीमें बनाई हैं। कुर्ला, बांद्रा, दादर और कल्याण रेलवे स्टेशनों सहित मुख्य ट्रांजिट हब पर तलाशी ली जा रही है। इसी बीच एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और जांचकर्ता उससे पूछताछ कर रहे हैं।
टाइगर से भी हुई पूछताछ
संदिग्धों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए टाइगर श्रॉफ से भी थोड़ी देर पूछताछ की गई। बाकी संदिग्धों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
यहां देखें हमले का लाइव वीडियो: मुंबई: टाइगर की कार पर फायरिंग का वीडियो सामने आया; भीड़ कार घेरकर खड़ी थी, अचानक दनादन चलीं गोलियां; देखें
बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, किया सलमान का जिक्र
हमले की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है। अनिल खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताता है। अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा किया गया है।
इसमें लिखा है, 'जय महाकाल...., जय श्री राम। राम राम सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हरमन संधू लेते है। इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आया, इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया। जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा। इतंजार करिए और देखिए।'
यह खबर भी पढ़ें: कैसे बढ़ा बिश्नोई का आतंक?: मूसेवाला की हत्या से सलमान के घर फायरिंग तक, अब टाइगर पर हमले की ली जिम्मेदारी
टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने क्या कहा?
अमर उजाला ने गोलीबारी की घटना के संबंध में जब टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ से संपर्क किया तो वे सुनकर चौंक गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
घटना पर जैकी श्रॉफ की टीम ने क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ की टीम ने कन्फर्म किया कि शूटिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ठीक हैं और सुरक्षित हैं। रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर के साथ हुई फायरिंग की घटना की सूचना मिलने के बाद जैकी श्रॉफ की टीम एक्टर का हालचाल जानने पहुंची। पूछताछ के जवाब में जैकी की टीम ने भरोसा दिलाया कि एक्टर सुरक्षित हैं और कहा, 'टाइगर ठीक हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद'।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने की टाइगर से बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से बात की है। मुख्यमंत्री ने मुंबई पुलिस चीफ से एक्टर के हमलावरों को जल्द पकड़ने को कहा है।
क्या बोले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को टारगेट किया गया। यह घटना बहुत चिंता की बात है और निंदनीय है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है और टाइगर श्रॉफ से भी बात की है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने गोली चलाने वालों को ट्रैक करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उन्हें पकड़ा जाएगा और उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा'।
#WATCH | Nagpur | Firing incident involving actor Tiger Shroff | Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, "Tiger Shroff’s vehicle was targeted. This incident is deeply concerning and condemnable; I condemn it in the strongest possible terms. I have spoken with the Police Commissioner, and I have also spoken with Tiger Shroff. The Mumbai Police Commissioner has formed several teams to track down those who opened fire—they will be apprehended and given a response in their own language. Our current priority is to keep Mumbai and its citizens safe. Whether it is a celebrity or an ordinary citizen, ensuring their safety is the responsibility of the police and the government, and there will be no negligence in this regard. No gang will be spared; we will not let them get away with this. We have seen large-scale gang wars like this before, back in the 1990s. Even then, the Mumbai Police effectively handled the situation—they dealt with the perpetrators in their own language, ensuring that law and order were maintained. So, any gang attempting to spread terror here should think twice. This is Mumbai; this is Maharashtra..."
— ANI (@ANI) October 18, 2026