Live
Assembly Elections: पीएम ने तमिलनाडु में झोंकी ताकत, तस्वीरों से दिए संदेश; बंगाली अस्मिता पर CM ममता का जोर
{"_id":"69e066eb03ef7a91ff04f3f1","slug":"assembly-elections-2026-live-updates-pm-campaign-tamil-nadu-cm-mamata-bengali-identity-bjp-tmc-dmk-hindi-news-2026-04-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Elections: पीएम ने तमिलनाडु में झोंकी ताकत, तस्वीरों से दिए संदेश; बंगाली अस्मिता पर CM ममता का जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Assembly Election Live Updates: देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सबकी नजरें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर टिकी हैं, जहां अप्रैल के अंत में अलग-अलग चरणों में वोट डाले जाएंगे। सभी राजनीतिक दल और गठबंधन अपनी जीत पक्की करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। नेता अलग-अलग मुद्दों के जरिए जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...
चुनावी राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:11 PM, 16-Apr-2026
टीएमसी ने स्मृति ईरानी-शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं स्मृति ईरानी और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई। पार्टी ने इन नेताओं पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और गलत चुनावी तौर-तरीके अपनाने का आरोप लगाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में टीएमसी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने 'मातृशक्ति भरोसा कार्ड' नाम की एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में देने का वादा किया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह इस योजना के फॉर्म बांट रहे हैं।ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी का कहना है कि चुनाव के ठीक पहले ऐसी घोषणा करना मतदाताओं को प्रभावित करने की एक सोची-समझी साजिश है। टीएमसी के अनुसार, महिलाओं से फॉर्म भरवाकर उन्हें पैसों का लालच देना स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों के खिलाफ है। पार्टी ने इसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत गंभीर अपराध बताया है। बता दें कि बुधवार को स्मृति ईरानी ने कोलकाता में इस कार्ड को लॉन्च किया था। टीएमसी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि स्मृति ईरानी, शुभेंदु अधिकारी और अन्य संबंधित भाजपा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
02:10 PM, 16-Apr-2026
शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर लगाया सांस्कृतिक तुष्टीकरण का आरोप
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला है। एक बयान में अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी बंगाल में 'अरब संस्कृति' और उर्दू को थोपने का प्रयास कर रही है, जो बंगाली और भारतीय संस्कृति के लिए खतरा है।नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उन्हें उर्दू भाषा से कोई विरोध नहीं है, लेकिन वे इसके जबरन विस्तार के खिलाफ हैं। उन्होंने कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के उस पुराने बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर 50 प्रतिशत आबादी द्वारा उर्दू बोलने की इच्छा जताई थी। अधिकारी के अनुसार, इस तरह का सांस्कृतिक बदलाव चिंताजनक है।
11:05 AM, 16-Apr-2026
भाजपा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की बातों का अब बंगाल की जनता पर कोई असर नहीं होता। जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। भट्टाचार्य ने टीएमसी की तुलना एक जीवित जीवाश्म से की और कहा कि अब इस पार्टी के जाने का समय आ गया है।11:01 AM, 16-Apr-2026
परिसीमन बिल के विरोध में काली शर्ट पहनकर चुनाव प्रचार में उतरे उदयनिधि स्टालिन
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मदुरै पूर्व विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। वे यहां डीएमके उम्मीदवार और मंत्री पी मूर्ति के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान उदयनिधि स्टालिन काले रंग की शर्ट पहनकर आए थे। उन्होंने बताया कि वे केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उदयनिधि ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल के जरिए तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय इस बिल को लाकर सरकार लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।10:51 AM, 16-Apr-2026
ममता बनर्जी की अपील, बंगाल की पहचान बचाने के लिए टीएमसी को दें वोट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर बंगाल की पहचान और संवैधानिक अधिकारों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंगाली नए साल (पोइला बैसाख) का दिन जनता के बीच बिताया। उन्होंने साल 2011 से राज्य के लोगों की सेवा करने के अपने संकल्प को फिर से दोहराया।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा पर लगाया आरोप
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी है। उनके अनुसार, भाजपा शासित राज्यों में लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हमारी भाषा, संस्कृति और खान-पान को मिटाकर अपनी मर्जी थोपना चाहती है। ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल को दिल्ली या गुजरात से कंट्रोल नहीं किया जा सकता और बंगाल कभी नहीं झुकेगा।
I spent the first day of the Bengali New Year, Poila Boishakh, in the most meaningful way possible, among the people, walking with them, sharing their smiles and their strength. This is where I draw my purpose from. Since taking office in 2011, my singular commitment has been to… pic.twitter.com/VBcl3cDP1y
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 16, 2026
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे टीएमसी उम्मीदवारों को अपना समर्थन दें। उन्होंने मोसरफ हुसैन, गुलाम रब्बानी, मिन्हाजुल अरफिन आजाद, कृष्णा कल्याणी, सत्यजीत बर्मन, निताई बैश्य, हमीदुल रहमान, कन्हैया लाल अग्रवाल, गौतम देब और संजय कुजूर जैसे उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि बंगाल की गरिमा और मां-माटी-मानुष के रास्ते को मजबूत करने के लिए वोट दें। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे चार मई को आएंगे।
09:45 AM, 16-Apr-2026
Assembly Elections: पीएम ने तमिलनाडु में झोंकी ताकत, तस्वीरों से दिए संदेश; बंगाली अस्मिता पर CM ममता का जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल तमिलनाडु चुनाव प्रचार के दौरान नागरकोइल में एक भव्य रोड शो किया। रोड शो शुरू करने से पहले उन्होंने थिरु के कामराज, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर, सीएन अन्नादुरई और एमजीआर जैसी महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। नागरकोइल की सड़कों पर हुए इस विशाल रोड शो में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने इस रोड शो की कुछ खास झलकियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि जनता के इस जबरदस्त उत्साह से यह साफ हो गया है कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को भारी समर्थन मिल रहा है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि इस बार चुनाव में डीएमके (DMK) की हार निश्चित है। उन्होंने कहा तमिलनाडु के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। भारी भीड़ और लोगों का जोश एनडीए की बड़ी जीत का संकेत दे रहा है।நாகர்கோயிலில் நேற்று நடைபெற்ற பிரமாண்டமான சாலைப் பேரணியின் முக்கிய தருணங்களை பகிர்கிறேன். திமுக தோல்வியைத் தழுவும் என்பதையும், தேசிய ஜனநாயகக் கூட்டணி மக்களின் பேராதரவைப் பெறும் என்பதையும் அது மீண்டுமொருமுறை தெளிவாக உறுதிப்படுத்தியது. pic.twitter.com/sAYPF9dYSa
— Narendra Modi (@narendramodi) April 16, 2026

कमेंट
कमेंट X