Live
इंडिया गुट का धरना LIVE: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल को ले जा रही बस के टायर किए पंचर, कई सांसद हिरासत में
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राजधानी में विपक्षी सांसदों के साथ दोपहर 1 बजे लंच बैठक की। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद मौजूद रहे। यह बैठक छह अक्तूबर को चुनाव आयोग की ओर निकाले गए विपक्षी मार्च और प्रदर्शन के अगले दिन हुई। जंतर-मंतर के पास से राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स...
लाइव अपडेट
राहुल गांधी को ले जा रही दिल्ली पुलिस की बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर
राहुल गांधी को हिरासत में लेकर जा रही दिल्ली पुलिस की बस को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन का बावली के पास पंचर कर दिया। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है।दिल्ली पुलिस जिस बस में राहुल गांधी जी को लेकर जा रही थी, युवा कांग्रेस ने किया उसे पंचर 🔥 अब ये चोरों की सरकार पंचर करने की बारी है। https://t.co/LTwohkJf0E
— Uday Bhanu Chib (@UdayBhanuIYC) October 7, 2026
प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जंतर-मंतर के पास उस जगह से हटा दिया, जहां इंडिया गठबंधन के सांसदों को प्रदर्शन स्थल की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। अब पुलिस ने सांसदों को हिरासत में ले लिया है।#WATCH | Delhi Police personnel remove Congress MP Priyanka Gandhi Vadra from the site near Jantar Mantar where the INDIA bloc MPs have been stopped from going ahead to the protest site. The MPs are now being detained by the Police. (Video: Congress) https://t.co/ZBX8h5HbKH
— ANI (@ANI) October 7, 2026
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा बोले- लाठीचार्ज के जिम्मेदार हैं पीएम मोदी-शाह
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के वक्त आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "उन्होंने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। इसके लिए ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और पीएम मोदी सभी जिम्मेदार हैं। हमने वर्षों से ऐसे दृश्य नहीं देखे थे। यह बर्बरता की हद है। आप सभी बेनकाब हो चुके हैं। आप सभी कायर हैं।"दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इंडिया गुट के सांसदों को पुलिस ने जंतर-मंतर से पहले ही रोक लिया था। कई नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi being detained by the Police near Jantar Mantar. INDIA bloc MPs say they were beaten up by the Police and stopped from moving towards the protest site. (Video: Congress) https://t.co/AzUqdwDDe6
— ANI (@ANI) October 7, 2026
प्रियंका गांधी बोलीं- सांसदों को पीट रही है पुलिस
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "ये लोग चुनाव आयुक्त से मिलने की गुहार लगाने वाले सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं। ये हमारे साथ ऐसा बर्ताव करते हैं। वे सांसदों को पीट रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया है। उन्होंने हमें जमीन पर पटक दिया है। अब हम यहां से नहीं हटेंगे। चाहे वे अपने बल वापस बुला लें, मैं यहां से नहीं हटूंगी।"रेणुका चौधरी बोलीं- वे गुंडागर्दी का ले रहे सहारा
इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, "वे (केंद्र सरकार) गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं। हम डरेंगे नहीं। हम देश के युवाओं के लिए लड़ रहे हैं।"टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का दावा- पुलिस कर रही मारपीट और लाठीचार्ज
एमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ कितनी क्रूरता से पेश आ रही है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। हमारी गलती क्या है? दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट और लाठीचार्ज क्यों किया जा रहा है? सांसदों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से क्यों रोका जा रहा है? आखिर यहां क्या हो रहा है?"#WATCH | Delhi: TMC MP Mahua Moitra says, "You can see the brute force with which Delhi Police is handling peaceful protesters. Gyanesh Kumar has to resign. What is our fault? Why are the workers, the public being brutally manhandled and lathi-charged by the Delhi Police. Why are MPs being blocked from reaching Jantar Mantar? What is going on here?"
— ANI (@ANI) October 7, 2026
पुलिस ने जंतर-मंतर जाने से रोका, सड़क पर लेटकर प्रियंका गांधी का धरना शुरू
इंडिया गठबंधन के सांसदों की बस से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ उतरते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "क्या यह कोई तरीका है? आप देख सकते हैं कि ये लोग क्या कर रहे हैं।" इंडिया गठबंधन के सांसदों का कहना है कि पुलिस ने उनकी बस को रोक दिया है और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटकर धरना शुरू कर दिया।
#WATCH | Delhi: As she gets off the bus of INDIA bloc MPs, along with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "Is this the way? You can see what they are doing..." INDIA bloc MPs say that the Police have stopped their bus and are not allowing their movement towards Jantar Mantar.
— ANI (@ANI) October 7, 2026