फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

पढ़ें 31 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Latest and Breaking News Today in Hindi Live 31 August 2026

लाइव अपडेट

08:29 PM, 31-Aug-2026

क्राइम: दिल्ली के फर्जी कॉल सेंटर पर राजस्थान पुलिस का छापा, 64 आरोपी गिरफ्तार; नौकरी का झांसा करते थे ठगी

Rajasthan Police raids fake call center in Delhi; 64 accused arrested news in hindi

राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से गोपनीय जानकारी लेते थे। पुलिस ने 88 मोबाइल, फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज बरामद किए।

और पढ़ें
08:29 PM, 31-Aug-2026

UP: बिजनौर की रचना कपूर को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 16 साल गृहस्थी संभालने के बाद बनीं शिक्षिका

Rachna Kapoor of Bijnor will get State Teacher Award, became a teacher after managing household for 16 years
अपने नवाचारपूर्ण शिक्षण, छात्रों की प्रतिभा को तराशकर उसे बड़े मंच तक पहुंचाने वाली शिक्षिका रचना कपूर को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए जनपद से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह बिजनौर के हल्दौर विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।  और पढ़ें
विज्ञापन
08:28 PM, 31-Aug-2026

बिहार: नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंचीं अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की चेतावनी; खाने से बचें

nepal-flood-unknown-fish-reached-bihar-government-advisory
Bihar News: बिहार में बाढ़ के पानी के साथ नेपाल से कुछ क्षेत्रों में अज्ञात एवं असामान्य प्रकार की मछलियां पहुंचने की सूचना के बाद सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से बाढ़ के पानी से पकड़ी गई और अपरिचित मछलियों को खाने से बचने की अपील की है। सेवन के बाद स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल जाने की सलाह दी गई है। और पढ़ें
08:28 PM, 31-Aug-2026

बाढ़: उत्तर प्रदेश के बाद नेपाल, अब मध्य प्रदेश से बिहार में आ रहा खतरा; बाणसागर के पानी से सोन में उफान का डर

bansagar dam 8 gates open son river water release bihar high alert rohtas aurangabad gaya today bihar news
Bihar News : उत्तर प्रदेश की ओर से गंगा चढ़ रही थी। नेपाल की तरफ से गंडक और कोसी में लहरें हैं। अब मध्य प्रदेश की ओर से सोन नदी के उफनाने का डर सामने है। बिहार में बाढ़ की तीसरी तरफ से यह आशंका सामने आई है। और पढ़ें
08:26 PM, 31-Aug-2026

Gurugram News: ताजनगर में जन्माष्टमी पर सजेगा भक्ति और खेल का मंच

A stage for devotion and sports will be set up in Tajnagar on Janmashtami. और पढ़ें
08:26 PM, 31-Aug-2026

बिहार: स्कूल में खिचड़ी में मिली मरी छिपकली, खाना खाने के बाद 39 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल लाया गया

Muzaffarpur Bihar news :lizard found during midday meal panic at school
Bihar News: मुजफ्फरपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरा असली में मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। कुल 39 बच्चों की जांच की गई, जिनमें कई बच्चों को पेट दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों के अनुसार किसी भी बच्चे में विषाक्तता के लक्षण नहीं मिले। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:25 PM, 31-Aug-2026

Delhi NCR News: दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

शिवाजी कॉलेज में 29 और 30 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय वेस्ट डिस्ट्रिक्ट जूनियर एवं सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में कुल 24 पुरुष और 13 महिला टीमों ने हिस्सा लिया और पढ़ें
08:24 PM, 31-Aug-2026

Rohtak News: 33 वर्षों की सेवा के बाद अधीक्षक वेदप्रकाश वत्स सेवानिवृत्त

Superintendent Vedprakash Vats retires after 33 years of service.
33 वर्षों की सेवा के बाद अधीक्षक वेदप्रकाश वत्स सेवानिवृत्त और पढ़ें
08:24 PM, 31-Aug-2026

Noida News: नशे में ट्रक चला रहा था ड्राइवर, कार समेत कई राहगीरों को मारी थी टक्कर

नशे में ट्रक चला रहा था ड्राइवर, कार समेत कई राहगीरों को मारी थी टक्कर और पढ़ें
08:23 PM, 31-Aug-2026

आजमगढ़: कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप, ग्रामीण ने पीछा कर राशन पकड़वाया; मैजिक को थाने लाई पुलिस

कोटेदार के घर से कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे सरकारी राशन को ग्रामीण ने पीछा कर पकड़वा दिया। आरोप है कि 15 से 20 बोरी राशन दुकान पर पहुंचाया गया था। सरकारी लेवल हटाकर दो बोरियों के राशन को एक बोरी में पैक किया जा रहा था। शिकायत पर पहुंची 112 पुलिस राशन लदी मैजिक को थाने ले गई। पूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed