सब्सक्राइब करें

Live

New BJP Chief LIVE: भाजपा का 'नबीन' अध्याय, पीएम मोदी की मौजूदगी में आधिकारिक एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 20 Jan 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

New BJP President Announcement Live Updates in Hindi: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई।

BJP President Election Live Updates Nitin Nabin Worship  At Temple PM Modi Amit Shah Latest Updates in Hindi
नितिन नबीन को भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने का एलान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:49 AM, 20-Jan-2026

जेपी नड्डा ने दीं नितिन नबीन को दीं शुभकामनाएं

पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन पदभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महान पार्टी, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ के तौर पर आगे बढ़ने का सौभाग्य मिला। इसी को आगे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा के तौर पर आगे बढ़ाया।
11:46 AM, 20-Jan-2026

नितिन नबीन के नाम का आधिकारिक एलान

भाजपा मुख्यालय के मंच से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन के नाम का आधिकारिक एलान किया गया। नितिन नबीन के नाम का एलान पीएम मोदी की मौजूदगी में किया गया। 
11:36 AM, 20-Jan-2026

पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद ये बड़े नेता

भाजपा मुख्यालय में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि मौजूद हैं। उनके साथ ही मंच पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन भी मंच पर हैं।
11:30 AM, 20-Jan-2026

नितिन नबीन ने किया पीएम मोदी का स्वागत

भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
11:24 AM, 20-Jan-2026

भाजपा मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

11:16 AM, 20-Jan-2026

नितिन नबीन को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नितिन नबीन को केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में उच्च श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गई है। नबीन के लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा विंग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 20-Jan-2026

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने दी नितिन नबीन को शुभकामनाएं

नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मैं उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को राजनीति में शामिल होने का संदेश दिया है। भाजपा ने 45 वर्षीय युवा को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। मैं युवा पीढ़ी से कहना चाहता हूं कि एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ पारिवारिक पार्टियां हैं। यह नया युवा अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करेगा। हम न केवल पश्चिम बंगाल में बल्कि तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी जीत हासिल करेंगे।'
10:52 AM, 20-Jan-2026

भाजपा में 'नबीन' शुरुआत से पहले पार्टी मुख्यालय पहुंचे ये नेता

भाजपा मुख्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। इनमें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हैं।
10:50 AM, 20-Jan-2026

नितिन नबीन की ताजपोशी पर क्या बोलीं पश्चिम बंगाल की भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी?

नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को आगे बढ़ाएंगे।' उन्होंने बंगाल चुनावों पर उनका कहना है, 'इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी।'
10:33 AM, 20-Jan-2026

भाजपा मुख्यालय में पहुंचने लगे पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री

भाजपा अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन के आधिकारिक एलान से पहले पार्टी मुख्यालय में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तक भाजपा मुख्यालय पहुंचने लगे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed