सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitin naveen bihar or nitin nabin bjp nation president working nitin nabin caste generation next bihar news

Nitin Nabin: नितिन नवीन या नबीन? भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा ही बाकी, बिहारी युवा की पूरी कहानी पढ़ें

विज्ञापन
सार

Nitin Naveen : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा रहे नितिन नवीन के नाम, जाति, शिक्षा और पृष्ठभूमि के साथ भविष्य के बारे में... सबकुछ एक जगह पढ़ें यहां। नाम नितिन नवीन है या नितिन नबीन, यह भी जान लीजिए।

nitin naveen bihar or nitin nabin bjp nation president working nitin nabin caste generation next bihar news
20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे नितिन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ही होंगे, यह पक्का हो गया। नितिन नवीन या नितिन नबीन, यह भी एक सवाल खूब पूछा जा रहा है। लोग यह भी जानना चाह रहे कि वह किस जाति के हैं? कहां तक पढ़े हैं? उनकी पृष्ठभूमि क्या रही है और उनका पारिवारिक भविष्य क्या है? तो, आइए... जानते हैं हर एक सवाल का सीधा जवाब।

Trending Videos


नितिन नवीन या नितिन नबीन नाम है?
भाजपा के दिग्गज दिवंगत नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं नितिन। चुनाव आयोग के शपथ पत्र में भी वह अपना नाम हिंदी में नितिन नवीन लिखते हैं। हस्ताक्षर में भी स्पष्ट तौर पर हिंदी का ही नाम नितिन नवीन है। दूसरी तरफ, अंग्रेजी में हर जगह Nitin Nabin लिखा गया है। हर सोशल मीडिया खाते से लेकर ईमेल आईडी तक में यही लिखा है। इसलिए, अंग्रेजी में नितिन नबीन और हिंदी में वह नितिन नवीन हैं। पिता के नाम के हिसाब से उन्हें नितिन नवीन ही हैं। उनके पिता को देसज में लोग नबीन बाबू कहते थे, लेकिन कागज पर वह नवीन किशोर सिन्हा था। नवीन, मतलब नया। नितिन को भी कई लोग नितिन नबीन कह देते हैं, हालांकि उनका नाम नितिन नवीन ही प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने पढ़े-लिखे हैं नितिन नवीन?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा रहे नितिन नवीन 12वीं तक पढ़े हैं। शुरुआती पढ़ाई बिहार के सबसे प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल- संत माइकल हाई स्कूल से हुई थी। यहीं से 1996 में 10वीं की सीबीएसई परीक्षा पास करने के बाद वह दिल्ली में 12वीं करने गए। 1998 में 12वीं करने के बाद वह मूल धारा की स्नातक से अलग पढ़ाई करने के लिए प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे थे। 2005 में पिता नवीन किशोर सिन्हा भाजपा विधायक के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के उप मुख्यमंत्री नहीं तो मंत्री जरूर बनते, लेकिन इससे पहले दिल्ली से उनकी मौत की खबर आई। इससे नितिन की पढ़ाई-तैयारी जहां की तहां रह गई। अगले साल उनकी सीट पर उप चुनाव हुआ तो नितिन विधायक बने। मतलब, अंतिम पढ़ाई 12वीं ही रह गई।

किस जाति के हैं नितिन नवीन?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में 20 तारीख को कुर्सी संभाल रहे नितिन नवीन कायस्थ जाति के हैं। बिहार में यह जाति सवर्ण श्रेणी में है। बिहार की जातीय जनगणना में इस जाति का प्रतिशत महज 0.6 बताया गया। नितिन के पिता का नाम नवीन किशोर सिन्हा था। सिन्हा टाइटल दस्तावेजों में कायस्थों का है, लेकिन बिहार में भूमिहार और कुर्मी-काईरी भी लगाने लगे। कुछ राजपूत भी यह टाइटल अब लगाते हैं। इसलिए, नितिन नवीन की जाति को लेकर लोग जानना चाहते हैं।

पत्नी क्या करती हैं, परिवार में और कौन?
नवीन किशोर सिन्हा और उनकी पत्नी मीरा सिन्हा के इकलौते पुत्र हैं नितिन नवीन। पहले पिता और फिर माता का निधन हो चुका है। मीरा सिन्हा का मानना था कि बेटा राजनीति में रहेगा तो उसका भविष्य कभी सुनिश्चित नहीं रहेगा, इसलिए वह बेटे के लिए कामकाजी बहू चाहती थीं। वह कायस्थ जाति से ही बहू लाना चाहती थीं और कामकाजी भी। दीपमाला श्रीवास्तव से नितिन नवीन की शादी उनकी पसंद से ही हुई। दीपमाना बैंक अधिकारी थीं।

अब वह नौकरी छोड़ अपना स्टार्टअप नविरा इंटरप्राइजेज को आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटी हैं। नविरा इनकी बेटी का नाम है। नवीन-नितिन के बाद अगली पीढ़ी में एक लड़का है- नैतिक। इसके बाद हैं नित्या नविरा। यही छोटा-सा परिवार है नितिन का अब। नवीन किशोर सिन्हा पहले पीरमुहानी-लाेहानीपुर के इलाके में रहते थे। फिर विधायक आवास मिलने के बाद से लंबे समय तक मिलर स्कूल के आसपास का आशियाना रहा। अब नितिन का पता हवाई अड्डा थाना क्षेत्र का टेलर रोड स्थित सरकारी आवास है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की कितनी संभावना है, यह अमर उजाला ने पहले ही बताया था


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed