सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Budget Session LIVE: संसद में गतिरोध बरकरार, स्पीकर ओम बिरला नाराज; लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 05 Feb 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे पर नाराजगी जताते हुए सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

Parliament Budget Session Day 7 LIVE Updates opposition govt deadlock PM Modi Reply Rahul and other Leaders
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:10 AM, 05-Feb-2026

किरेन रिजिजू ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया

राज्यसभा में विपक्षी दलों की तरफ से हंगामे और नारेबाजी के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब नहीं सुनना चाहती तो उन्हें इसका पूरा अधिकार है, लेकिन अन्य विपक्षी दल और सांसद पीएम मोदी के जवाब को सुनना चाहते हैं। विपक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि राज्यसभा संसद का उच्च सदन है, यहां की कार्यवाही नियमों के मुताबिक होनी चाहिए। खरगे को राहुल गांधी से बात कर उन्हें समझाना चाहिए। बीते चार दिनों से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कराई जा रही है, लेकिन आज राज्यसभा में लोकसभा की कार्यवाही पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।
11:07 AM, 05-Feb-2026

राज्यसभा में भी हंगामा, खरगे ने लोकसभा का मुद्दा उठाया

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी हंगामा देखने को मिला। सदन के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को न बोलने दिए जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मसले पर चर्चा का मुद्दा उठाया। इस पर सभापति सीपी राधाकृष्णन और सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही के मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती। अगर खरगे चाहते हैं कि लोकसभा में सुचारू रूप से चर्चा हो, तो उन्हें राहुल गांधी और अपने दल के नेताओं से बात करनी चाहिए।
11:04 AM, 05-Feb-2026

लोकसभा में गतिरोध बरकरार, स्पीकर ओम बिरला हुए नाराज

लोकसभा में गतिरोध बरकरार है। स्पीकर ओम बिरला ने सदन में हंगामे पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सदन में मर्यादा बनाए रखना सबकी सामूहिक जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अव्यवस्था की हालत को देखते हुए सदन की कार्यवाही चलाना संभव नहीं है। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
10:54 AM, 05-Feb-2026

राज्यसभा में राहुल गांधी का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों पर सत्ताधारी पार्टी की आपत्तियों के बाद विपक्षी दल आज राज्यसभा में यह मुद्दा उठाएंगे।
10:50 AM, 05-Feb-2026

विपक्ष की फ्लोर रणनीति पर चर्चा

विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में संसद की कार्यवाही के लिए फ्लोर रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। इस बैठक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद रहे।
 
09:32 AM, 05-Feb-2026

आज राज्यसभा में बोल सकते हैं पीएम मोदी

बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपेक्षित था, लेकिन विपक्षी सदस्यों द्वारा बार-बार व्यवधान डालने और नारेबाजी करने के बाद स्पीकर ने लोकसभा को स्थगित कर दिया। आज राज्यसभा में चर्चा जारी रहने के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:30 AM, 05-Feb-2026

'धन्यवाद प्रस्ताव' पर चर्चा जारी रहेगी

संसद के दोनों सदन गुरुवार को चल रहे बजट सत्र के दौरान 'राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव' पर चर्चा जारी रखेंगे। लोकसभा में यह प्रस्ताव सरबानंदा सोनोवाल ने पेश किया और तेजस्वी सूर्या ने इसका समर्थन किया। सदन ने इस पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय आवंटित किया है।
09:25 AM, 05-Feb-2026

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर चर्चा की मांग

विपक्ष ने संसद में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर विस्तृत जानकारी के लिए चर्चा की मांग की है। 
07:42 AM, 05-Feb-2026

Parliament Budget Session LIVE: संसद में गतिरोध बरकरार, स्पीकर ओम बिरला नाराज; लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

आज संसद के बजट सत्र का सातवां दिन है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार रहने के कारण लोकसभा की कार्यवाही बीते तीन दिनों से हंगामे की भेंट चढ़ रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में जवाब दे सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने के लिए पीएम मोदी को लोकसभा में चार अप्रैल की शाम पांच बजे से भाषण देना था, लेकिन, विपक्ष के हंगामे के कारण पीएम मोदी का भाषण टल गया। रिपोर्ट्स में ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि लोकसभा में गतिरोध नहीं थमने पर सरकार पीएम मोदी के भाषण के बगैर ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित कराने का प्रयास कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Rahul-Naravane Book Row: संसद परिसर में बोले राहुल- पीएम लोकसभा में आएंगे तो किताब भेंट करूंगा, प्रति भी दिखाई

लोकसभा में टला पीएम मोदी का भाषण
इससे पहले छठे दिन की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रही। यहां जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष खरगे, बिहार से निर्वाचित राजद सांसद मनोज झा, तमिलनाडु के सांसद कमल हासन आदि ने अपनी बातें रखीं। गौरतलब है कि लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने इस विषय पर चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया था। राज्यसभा में 16 घंटे चर्चा होनी थी। इसके बाद दोनों सदनों में पीएम मोदी को चर्चा का जवाब देना था।

ये भी पढ़ें- ओम बिरला को राहुल गांधी ने लिखा पत्र: सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

आठ सांसदों पर निलंबन की गाज
हालांकि, गत दो फरवरी को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जब इस चर्चा में भाग लेते समय अपना वक्तव्य एक मैगजीन में छपे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की कथित किताब के अंशों से शुरू किया तो इस पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पूरे सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल के उद्धरण को नियम विरुद्ध बताया। इसके बाद से लोकसभा में गतिरोध बना हुआ है। हंगामे और संसदीय मर्यादा को तार-तार करने वाले आठ सांसदों को पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया है। तीन फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे निलंबित किए गए सांसदों में सात कांग्रेस और एक सीपीएम के हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed