Live
Parliament LIVE: 'हर बार बोलने से रोका', राहुल ने सरकार पर लगाया आरोप; लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा
{"_id":"69b0fddcc9981ade120fc89a","slug":"parliament-budget-session-live-news-updates-speaker-birla-no-confidence-motion-rs-chairman-discussion-on-lpg-2026-03-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament LIVE: 'हर बार बोलने से रोका', राहुल ने सरकार पर लगाया आरोप; लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस पर चर्चा के बाद आज गृह मंत्री अमित शाह जवाब देंगे। सीपीएम सांसद ने एलपीजी आपूर्ति के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
संसद का बजट सत्र (फाइल)
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:23 PM, 11-Mar-2026
नेताप्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता, माइक बंद कर दिया जाता है- वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष संसदीय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और जब वे सदन में खड़े होकर बोलते हैं तो उन्हें सुना जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी नेता प्रतिपक्ष बोलने के लिए खड़े होते हैं, उनका माइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा ऐसा कैसे हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात रखने का मौका ही न दिया जाए।वेणुगोपाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को एपस्टीन फाइल्स और भारत-अमेरिका व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर सरकार ने किन परिस्थितियों में समझौता किया है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अमेरिका की ओर से कहा जा रहा है कि भारत 30 दिन तक रूस से पेट्रोल ले सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत सरकार किसी तरह का दबाव स्वीकार कर रही है।
उन्होंने पूछा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में क्यों मौजूद नहीं हैं और स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वे बोलने के लिए क्यों नहीं आए। वेणुगोपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हमेशा संसद में मौजूद रहते थे। उन्होंने सवाल किया कि आज प्रधानमंत्री मोदी सदन में क्यों नहीं हैं।
01:06 PM, 11-Mar-2026
'इंदिरा गांधी के पोते के ज्ञान पर मैं तो सन्न रह गया'
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी आरोप लगाते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया। आखिर वह बोलते क्या हैं। इनका कहना है कि तपस्या से गर्मी आती है। मैं तो सन्न रह गया कि आत्मा से परमात्मा का मिलन है तपस्या। आखिर इंदिरा जी के पोते का इस पर क्या ज्ञान है। इस पर मुझे हैरानी हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने बीच में बोलने का भी प्रयास किया, जिस पर रविशंकर प्रसाद ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि आप बाद में बोल सकते हैं।रविशंकर ने कहा लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव किसी नेता के अहंकार की संतुष्टि के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इस तरह का मुद्दा सदन में उठना दुखद है। उनके अनुसार यह कदम किसी नेता के अहंकार का परिणाम है। उन्होंने विपक्ष के उस दावे का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अध्यक्षों का पैनल सदन नहीं चला सकता। प्रसाद ने संविधान और संसदीय नियमों का हवाला देते हुए कहा कि यह व्यवस्था नियमों के अनुरूप है। उन्होंने टिप्पणी की, “समस्या यह है कि वे (विपक्ष) इसे समझना नहीं चाहते।
प्रसाद ने 'प्रैक्टिस एंड प्रोसीजर ऑफ पार्लियामेंट' का हवाला देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को खासकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बोलते समय अपने शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए। रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान संसद, संविधान और चुनाव आयोग का मजाक उड़ाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले कई चुनाव जीते, लेकिन अब वही संस्थाओं को निशाना बना रही है।
12:43 PM, 11-Mar-2026
विपक्ष शहादत पर सबूत मांगते हैं- रविशंकर
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष पर तंज करते हुए कहा पता नहीं विपक्ष को सेना से क्या प्यार है, वे उनकी शहादत पर सबूत मांगते हैं। मेरे पास राहुल गांधी की सभी टिप्पणियों की लिस्ट है। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आचरण पर कहा कि विपक्ष के नेता आंख मारते हैं, ये क्या व्यवहार है। पीएम के गले पड़ते हैं और कहते हैं कि हमें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं कि यह स्वीकर नहीं है। यह संसद सर्वोच्च है। स्पीकर के खिलाफ प्रायोजित, उत्तेजित प्रस्ताव लाया गया है। हम इसे खारिज करेंगे।भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को ना बोलने की शिकायत की जाती है, लेकिन सवाल है कि वे आखिर बोलते क्या हैं। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा में चुनाव प्रचार में गया था तो किसी ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि जलेबी की फैक्ट्री लगाएंगे। मुझे यकीन नहीं हुआ तो वीडियो दिखाया गया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिकी राजदूत से यह भी कह दिया कि भारत में इस्लामिक कट्टरपंथ से ज्यादा चिंता की बात हिंदू रैडिकल हैं।
12:31 PM, 11-Mar-2026
बोलने से कई बार रोका गया- राहुल गांधी
इसी बीच राहुल गांधी ने कहा कि सकई बार मेरा नाम लिया गया है। उन्होंने कहा हर बार जब हम बोलने के लिए खड़े होते हैं, हमें रोक दिया जाता है।। सदन केवल किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करती है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं दी गई। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम कॉम्प्रोमाइज हो चुके हैं। इस पर रविशंकर प्रसाद बोलने खड़े हुए और उन्होंने कहा कि देश ने कभी समझौता स्वीकार नहीं किया। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि पीएम कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं हुए।12:18 PM, 11-Mar-2026
रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर निशाना
केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने सदन में कहा आजादी के बाद इतने वर्षों में यह केवल दूसरी बार है जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। स्पीकर के खिलाफ बहुत कुछ बोला गया। स्पीकर को अधिकार दिए जाने पर डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि स्पीकर हाउस के प्रति अकाउंटेबल है। स्पीकर के पद ने संसद में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया है। स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव में दो ही नेताओं ने जवाब दिया तो उन्हीं का तो नाम लिया जाएगा।रविशंकर के संबोधन के दौरान विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी जारी रही।12:02 PM, 11-Mar-2026
लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू
लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 11-Mar-2026
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा में एलपीजी की आपूर्ति के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर नारेबाजी की। प्रश्नकाल के दौरान हुई नारेबाजी और शोर के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। पीठासीन सभापति ने हंगामा न थमने के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। राज्यसभा में जरूरी विधायी काम जारी हैं।10:54 AM, 11-Mar-2026
Parliament LIVE: 'हर बार बोलने से रोका', राहुल ने सरकार पर लगाया आरोप; लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आज गृह मंत्री अमित शाह जवाब देंगे। दूसरी तरफ CPM सांसद ने देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा कराने की मांग की है। विपक्ष ईरान में संकट के बीच सरकार की विदेश नीति को लेकर लगातार आक्रामक तेवर अख्तियार किए हुए है। ऐसे में आज भी हंगामे के आसार हैं।
लोकसभा में आरोप-प्रत्यारोप
इससे पहले मंगलवार को स्पीकर को हटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बीते 12 वर्षों में राहुल की 260 विदेश यात्राओं का खर्च किसने वहन किया? दुबे ने यह भी पूछा कि पूरे सदन में सिर्फ राहुल को ही बोलते समय माइक बंद किए जाने की शिकायत क्यों है? विपक्षी दलों के अन्य नेताओं ने आज तक ऐसी कोई शिकायत क्यों नहीं की? दुबे ने कहा कि अपनी विदेश यात्राओं के दौरान राहुल हमेशा देश विरोधी बातें करते हैं। कहीं कहते हैं कि देश में अल्पसंख्यक खतरे में हैं। कहीं देश में लोकतंत्र के खत्म होने का दावा करते हैं। हालांकि एक सवाल जिसका जवाब नहीं मिलता कि आखिर राहुल की विदेश यात्राओं का खर्च कौन उठाता है? यह सवाल इसलिए अहम है कि गांधी परिवार के पास किताबों की रॉयल्टी के अलावा आय का दूसरा कोई स्रोत नहीं है। उनकी विदेश यात्रा के संबंध में बरती जाने वाली गोपनीयता संदेह उत्पन्न करती है।
पीएम का बार-बार अपमान
दुबे ने गांधी परिवार पर पीएम मोदी से नफरत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी सदन में सोनिया गांधी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा। राहुल गांधी भी उन्हें अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। अगर संसद में पीएम का कोई बच्चा नहीं है तो यह नहीं समझना चाहिए कि उनका कोई बचाव करने वाला नहीं है।
लोकसभा में आरोप-प्रत्यारोप
इससे पहले मंगलवार को स्पीकर को हटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बीते 12 वर्षों में राहुल की 260 विदेश यात्राओं का खर्च किसने वहन किया? दुबे ने यह भी पूछा कि पूरे सदन में सिर्फ राहुल को ही बोलते समय माइक बंद किए जाने की शिकायत क्यों है? विपक्षी दलों के अन्य नेताओं ने आज तक ऐसी कोई शिकायत क्यों नहीं की? दुबे ने कहा कि अपनी विदेश यात्राओं के दौरान राहुल हमेशा देश विरोधी बातें करते हैं। कहीं कहते हैं कि देश में अल्पसंख्यक खतरे में हैं। कहीं देश में लोकतंत्र के खत्म होने का दावा करते हैं। हालांकि एक सवाल जिसका जवाब नहीं मिलता कि आखिर राहुल की विदेश यात्राओं का खर्च कौन उठाता है? यह सवाल इसलिए अहम है कि गांधी परिवार के पास किताबों की रॉयल्टी के अलावा आय का दूसरा कोई स्रोत नहीं है। उनकी विदेश यात्रा के संबंध में बरती जाने वाली गोपनीयता संदेह उत्पन्न करती है।
पीएम का बार-बार अपमान
दुबे ने गांधी परिवार पर पीएम मोदी से नफरत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी सदन में सोनिया गांधी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा। राहुल गांधी भी उन्हें अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। अगर संसद में पीएम का कोई बच्चा नहीं है तो यह नहीं समझना चाहिए कि उनका कोई बचाव करने वाला नहीं है।
कमेंट
कमेंट X