Live
Parliament LIVE: ओम बिरला बोले- सदन 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व, राज्यसभा में फारूक अब्दुल्ला मुद्दा उठा
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE Updates: संसद के बजट सत्र में आज एक बार फिर दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आज पहली बार आसन पर आए। उन्होंने कहा कि वे खुद भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने प्रश्नकाल चलाने की अपील की।
लाइव अपडेट
लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब सदन की बैठक दोपहर 2 बजे फिर से शुरू होगी।
हर सदस्य का आभारी हूं- ओम बिरला
उन्होंने सदन को विचारों का जीवंत मंच बताते हुए कहा कि पिछले दो दिन में सभी सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना गया। हर सदस्य का आभारी हूं, चाहे वे आलोचक ही क्यों न रहे हों। यही विशेषता है कि यहां हर आवाज सुनी जाती है। यह आसन किसी व्यक्ति का नहीं है, यह लोकतंत्र की महान भावना का प्रतिनिधि है।लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि ये सदन 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। यहां हर सांसद लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं के साथ आता है। मैंने हमेशा कोशिश की कि हर सांसद नियमों के तहत अपनी बात रखे। यह सदन अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की आवाज बने मैंने यही प्रयास किया।उन्होंने कहा कि मैंने हर उस सांसद को बोलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जो कम बोलते थे। क्योंकि सदन में बोलने से लोकतंत्र का संकल्प मजबूत होता है। ये सदन विचारों का चर्चा का जीवंत मंच रहा है।
देश और लोकतंत्र के दुश्मन हैं ये लोग- गिरीराज सिंह का कांग्रेस पर हमला
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये लोग देश और लोकतंत्र के दुश्मन हैं। ये लोग गरीबों के पैसों का लोकसभा में दुरुपयोग करते हैं। ये लोग देश में भ्रम फैलाने के अलावा कुछ नहीं करते… वोट डालने का साहस भी नहीं दिखा पाए क्योंकि इनके बीच एकता नहीं थी। हमने महामारी के दौरान प्रबंधन किया, और इसे भी संभाल लेंगे। इन्हें कोई परवाह नहीं क्योंकि इनके नेता भी परवाह नहीं करते। कांग्रेस दिनभर भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस के पास और कोई काम नहीं है।#WATCH | Delhi: Union Minister Giriraj Singh says, "These people (Congress) are the enemies of the country and democracy. These people misuse the money of the poor in the Lok Sabha. These people do nothing but spread delusions in the country... They did not have the courage to… pic.twitter.com/ZeRiXygxvE
— ANI (@ANI) March 12, 2026
LPG संकट पर शशि थरूर का सरकार को आड़े हाथों लिया
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एलपीजी गैस सिलिंडरों की कमी के मुद्दे पर कहा "ऐसे मामलों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। सरकार को इस बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। आप जानते हैं कि LPG सिलिंडरों के लिए कितनी लंबी लाइनें लगती हैं… आप जानते हैं कि कीमतें बढ़ा दी गई हैं। संसद एक ऐसा मंच है, जहां यह सब जनता के सामने रखा जा सकता है। हमारा केवल यही अनुरोध है कि इस पर चर्चा हो और सरकार जनता को आश्वासन दे। यह स्वीकार्य नहीं कि सरकार केवल अपनी इच्छा के अनुसार काम चलाए।"#WATCH | Delhi | On reports of LPG shortage, Congress MP Shashi Tharoor says, "Such issues should be discussed in Parliament. The government should be informed. You know how long the lines are for LPG cylinders... You know that prices have been increased. This is a platform to… pic.twitter.com/NUANb0wbMn
— ANI (@ANI) March 12, 2026
संसद परिसर में LPG संकट को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशभर में LPG गैस सिलिंडरों की कमी को लेकर संसद परिसर में विपक्षी नेताओं के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई और जनता को हो रहे संकट पर ध्यान देने की मांग की।#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi joins Opposition leaders staging a protest in the Parliament premises over the reports of nationwide shortage of LPG gas cylinders. pic.twitter.com/FrxfhIJyiN
— ANI (@ANI) March 12, 2026
राहुल गांधी का हमला: पीएम खुद घबराए हुए हैं
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री खुद बिल्कुल अलग कारणों से घबराए हुए हैं। वह अडानी मामले और एप्स्टीन केस को लेकर चिंतित हैं। वह संसद के भीतर भी आने में सक्षम नहीं हैं। देश को घबराने न कहें, जबकि वह स्वयं घबराए हुए हैं।VIDEO | Parliament session: Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi on the reported LPG crisis says, “The Prime Minister says there is no need to panic. But he himself appears panicked for completely different reasons. You saw yesterday that the Prime Minister’s chair inside… pic.twitter.com/lA7pVRFqlv
— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026
कमेंट
कमेंट X