Live
Parliament Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू, उच्च सदन में विपक्ष का भारी हंगामा जारी
आज संसद के मानसून सत्र का 15वां दिन है। संसद सत्र के अब तक के तीन हफ्तों के दौरान सरकार और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध जारी रहा है। विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार बाधित होती रही है। हालांकि, कुछ अहम विधेयक सरकार की तरफ से पारित कराए गए हैं। आज भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। यहां पढ़ें, संसद के आज दिन कार्यवाही से जुड़े सभी अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राज्यसभा 10 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा में सता पक्ष और विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन कार्यवाही 10 अगस्त सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगति कर दी गई।लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। इस दौरान उच्च सदन में विपक्ष की तरफ से भारी हंगामा जारी है।राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
सुबह 11 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के आधे घंटे तक सभापीठ की अनुमति से उठाए गए मामलों पर चर्चा के बाद सभापति ने इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।राज्यसभा में खरगे के आरोपों पर रिजिजू का जवाब
राज्यसभा में सभापीठ की अनुमति से उठाए गए मामलों पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गैर अनुपस्थिति और सदन के अपमान के आरोप पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया।FCRA बिल का जोरदार विरोध करेंगे- वेणुगोपाल
'इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस' इवेंट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बातचीत पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'अगर वे 'जेन-जी' (आज की युवा पीढ़ी) के प्रति सच में ईमानदार हैं, तो उन्हें भारत के गृह मंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए। वरना, उन्हें (केंद्रीय गृह मंत्री को) कम से कम संसद में आकर छात्रों से माफी मांगनी चाहिए... साथ ही, आरएसएस सरकार को कंट्रोल कर रही है। अगर वे छात्रों के प्रति ईमानदार हैं, तो उन्हें छात्रों पर हुए अत्याचारों की निंदा करनी चाहिए। पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया था और छात्र इसके लिए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। वे इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? यह सब बस दिखावा है'।वहीं, झारखंड में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने, 'हमारा रुख बिल्कुल साफ है- जहां भी छात्र अपनी जायज मांगों के लिए सही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। राहुल गांधी ने भी कल यही कहा था'। इस दौरान FCRA बिल पर उन्होंने कहा, 'हमने अपना रुख बिल्कुल साफ कर दिया है। हम इसका जोरदार विरोध करेंगे। जब सदन ठीक से काम नहीं कर रहा हो, तो सरकार इस तरह के बिल को जबरदस्ती पास नहीं करवा सकती। वे इतना महत्वपूर्ण बिल पास नहीं कर सकते, जिसका असर लाखों लोगों, NGO और अल्पसंख्यक समुदायों पर पड़ने वाला है। हम उन्हें इसे पास नहीं करने देंगे'।
#WATCH | Delhi | On RSS chief Mohan Bhagwat's interaction at the India's International Movement to Unite Nations event, Congress MP KC Venugopal says, "If they have any sincerity to the Gen Z, let them ask the Home Minister of India to resign. Otherwise, he (Union Home Minister)… pic.twitter.com/q8NqrqnDut
— ANI (@ANI) August 7, 2026
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई। इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विरोध कर रहे विपक्ष के सदस्यों से महात्मा गांधी और बी.आर. अंबेडकर से प्रेरणा लेने को कहा।लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने इस दौरान 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बलिदानियों को नमन किया।कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर 20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों, विशेषकर छात्राओं के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग किया गया और इस पूरे मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में विस्तृत बयान दें। उन्होंने अपने नोटिस में कहा कि प्रदर्शन को हटाने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस, वाटर कैनन और कथित तौर पर पेलेट गन के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। उन्होंने पूछा कि पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया, क्या यह कानून और संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप थी तथा कितने छात्र घायल, हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए।
कांग्रेस सांसद ने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध न्यायिक जांच कराने, छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने और सरकार से छात्रों के साथ संवाद स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अत्यधिक बल प्रयोग की पुष्टि होती है तो प्रधानमंत्री को संसद में छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देकर बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल पर रोक लगाने के लिए अधिक कड़े दल-बदल विरोधी कानून पर चर्चा कराने की मांग की।
मुझे मोहन भागवत जी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है- प्रियंका
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस' कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बातचीत पर कहा, 'उन्हें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है'।#WATCH | Delhi | "They don't need a certificate from RSS Chief Mohan Bhagwat ji" says Congress MP Priyanka Gandhi Vadra on RSS Chief Mohan Bhagwat's interaction at the India's International Movement to Unite Nations event pic.twitter.com/0PpMw88Gnq
— ANI (@ANI) August 7, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई' और अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मुद्दे को लेकर किया गया।#WATCH | Delhi | Opposition MPs hold a protest at the Makar Dwar of the Parliament against Union Home Minister Amit Shah over 'police action' against CJP protestors on 20th July and the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement pic.twitter.com/BUbUS6vPrF
— ANI (@ANI) August 7, 2026