Republic Day Parade 2026 Live: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, लड़ाकू विमानों की गगनभेदी गर्जना से गूंजा आकाश
Republic Day 26 January ki Parade Live Updates: आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बने। देश के राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
Republic Day Parade Live : पीएम मोदी ने दर्शक दीर्घा के पास जाकर लोगों का अभिवादन किया
Republic Day Parade Live : राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ परेड का समापन
77th #RepublicDay🇮🇳 Parade | President Droupadi Murmu, along with President of the European Council, António Luís Santos da Costa and President of the European Commission, Ursula Von Der Leyen, leaves for Rashtrapati Bhavan from the Kartavya Path after witnessing the parade… pic.twitter.com/qK3YvPFKd1
— ANI (@ANI) January 26, 2026
Republic Day Parade Live : वायुसेना के विमानों ने कर्तव्य पथ पर भरी उड़ान
#WATCH | Delhi: The Indian Air Force presents fly-past during the 77th #RepublicDay🇮🇳 Parade on Kartavya Path
— ANI (@ANI) January 26, 2026
Visuals of the Varuna formation comprising one P-8i aircraft and two Su-30 aircraft in echelon flying in 'Vic' formation
(Source: DD) pic.twitter.com/6fP2Zxg1H8
Republic Day Parade Live : उर्सुला वॉन डेर लेयेन बोलीं- समृद्धि भारत से दुनिया स्थिर होगी
It is the honor of a lifetime to be Chief Guests at the Republic Day celebrations.
— Ursula von der Leyen (@vonderleyen) January 26, 2026
A successful India makes the world more stable, prosperous and secure.
And we all benefit ↓ https://t.co/boeqFGv15Q
Republic Day Parade Live : डेयर डेविल टीम ने कर्तव्य पथ पर दिखाए करतब
सेना की डेयर डेविल टीम ने कर्तव्य पथ पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मोहित कर दिया। जवानों ने भौतिकी के नियमों को धता बताते हुए गजब के संतुलन का प्रदर्शन किया।#WATCH दिल्ली: कर्त्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान डेयर डेविल्स - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम ने मार्च किया। pic.twitter.com/witqzdcJ8h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2026
#WATCH दिल्ली: कर्त्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान डेयर डेविल्स - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम ने मार्च किया। pic.twitter.com/HvPsYZ6vez
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2026
Republic Day Parade Live : वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर विशेष प्रस्तुति
#WATCH 77वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्त्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2026
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/UAn19hKqoE
Republic Day Parade Live : कई झांकियों की थीम वंदे मातरम के 150 साल
कर्तव्य पथ पर विद्युत मंत्रालय की झांकी भी निकाली गई। जिसमें स्मार्ट पावर, स्मार्ट होम को थीम बनाया गया। मध्य प्रदेश की झांकी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को परिलक्षित किया गया। ओडिशा राज्य की झांकी की थीम परंपरा से प्रगति रहा, जिसमें महिला विकास और सेमीकंडक्टर चिप में विकास को भी दर्शाया गया। मणिपुर की झांकी में राज्य की जैविक खेती को दिखाया गया। राजस्थान की झांकी में दस्तकारी और राज्य की समृद्ध संस्कृति को दिखाया गया।केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी की थीम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर रखी गई थी, जिसमें मातृभूमि के प्रति प्रेम को दर्शाया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की झांकी में सूचना के क्षेत्र में देश के विकास को बखूबी परिलक्षित किया गया। संस्कृति मंत्रालय ने भी वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने को अपनी झांकी में दिखाया।
#WATCH 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में राजस्थान की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। pic.twitter.com/Pmy5DUNgjY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2026
Republic Day 2026 Parade Live: पंजाब की झांकी में गुरु तेग बहादुर के बलिदान को परिलक्षित किया गया
पंजाब की झांकी में गुरु तेग बहादुर के बलिदान और उनके योगदान को दर्शाया गया। पंजाब की झांकी में गुरुद्वारे की प्रतिकृति से राज्य की आध्यात्मिक शक्ति को प्रदर्शित किया गया। पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश की झांकी निकली, जिसमें राज्य के शूरवीरों को नमन किया गया और साथ ही राज्य की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद जम्मू कश्मीर की झांकी निकली जिसमें राज्य की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। जम्मू कश्मीर की झांकी में कृषि और केसर की खेती को प्रमुखता से दिखाया गया।एनडीआरएफ की झांकी में देश की आपदा से निपटने की मजबूत होती क्षमता को दिखाया गया। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय की झांकी दिखाई गई। जिसमें पीएम श्री स्कूल को परिलक्षित किया गया।
#WATCH | #RepublicDay | The tableau of Madhya Pradesh is dedicated to Lokmata Devi Ahilyabai Holkar.
— ANI (@ANI) January 26, 2026
The front section features the iconic statue of Lokmata Devi Ahilyabai holding a Shivling, signifying her unwavering devotion to the Motherland, spiritual strength, and… pic.twitter.com/ES1TI62EX0
Republic Day 2026 Parade Live: सैन्य ताकत के बाद सांस्कृतिक विविधता और विकास का प्रदर्शन
सैन्य झांकी के बाद अब सांस्कृतिक झांकियों की शुरुआत हो गई है। आयुष मंत्रालय की झांकी में भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को दर्शाया गया। इसके बाद कौशल विकास उद्यमशीलता की झांकी प्रदर्शित की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ की झांकी निकाली गई, जिसमें डिजिटल विकास और बलिदानियों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया गया।इसके बाद गृह मंत्रालय की झांकी निकाली गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता को लागू करने और गुलामी की सोच को मिटाने को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश की झांकी निकली, जिसमें राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को दर्शाया गया।
#WATCH | The Assam tableau, themed “Aatmanirbhar Bharat,” celebrates Asharikandi village in Dhubri district, India’s largest and most renowned cluster of traditional Assamese terracotta artisans, at the #RepublicDay2026.
— DD News (@DDNewslive) January 26, 2026
LIVE: https://t.co/VXWMOdOwEr#RepublicDayOnDD… pic.twitter.com/LA79bQiLwg